Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कनीक और पारदर्शिता से मजबूत होगा सहकारिता क्षेत्र : सत्येंद्र चौधरी*
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    कनीक और पारदर्शिता से मजबूत होगा सहकारिता क्षेत्र : सत्येंद्र चौधरी*

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    *आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम की सहकारी समितियों का प्रशिक्षण-सह-सेमिनार*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

     

    सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन से मजबूत आर्थिक इकाई के रूप में विकसित करने पर शनिवार को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में आयोजित प्रशिक्षण-सह-सेमिनार में जोर दिया गया। झारखंड राज्य सहकारी संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र की विभिन्न सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

     

    मुख्य अतिथि झारखंड को-ऑपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन सत्येंद्र चौधरी ने कहा कि बदलते आर्थिक परिवेश में सहकारी संस्थाओं को तकनीक आधारित और पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने की जरूरत है। उन्होंने ‘सहकार से समृद्धि’ की अवधारणा को धरातल पर उतारने का आह्वान किया। साथ ही विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में सहकारी संस्थाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

     

    सेमिनार में लैम्पस, पैक्स (एमपीसीएस), इंडस्ट्रियल, हाउसिंग, क्रेडिट, लेबर को-ऑपरेटिव सोसाइटी, व्यापार मंडल समेत अन्य सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने संस्थाओं के आधुनिकीकरण के साथ युवाओं को सहकारिता आंदोलन से जोड़ने की आवश्यकता बताई।

     

    एफईडी के एमडी सह उप निबंधक ए. जॉर्ज कुजूर, निदेशक अजय बिहारी, ममता कुमारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी रविंद्र कुमार दास तथा सहायक निबंधक धारणीला मंजु बिरजानिया ने भी विचार रखे। उन्होंने नियमित प्रशिक्षण को सहकारी समितियों की कार्यक्षमता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम में सहकारिता आंदोलन को व्यापक बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडायन बताकर महिला की हत्या की कोशिश, संघर्ष कर बची जान
    Next Article पीडीएस दुकानदारों का एक सितंबर को जिला मुख्यालय में धरना*

    Related Posts

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    October 14, 2026

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    October 14, 2026

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    October 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण पर जोर, आईडीटीआर में जुटे उद्यमी

    अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले 2029 में भी मोदी के नेतृत्व में जीतेगा NDA

    टाटा स्टील की डिजिटल पहल श्रम लाभ से ठेका कर्मचारियों को मिलेगी वेतन, ईपीएफ और कल्याणकारी योजनाओं की

    भारत की प्राचीन ज्ञान परंपराएं आज भी दुनिया को जोड़ रही हैं : मोदी

    अग्रसेन मार्ग विवाद में मुकेश मित्तल पर सवालों की बौछार, फैसले से कटघरे में सम्मेलन का नेतृत्व

    रघु महतो हत्याकांड का खुलासा, तीन सहकर्मी गिरफ्तार

    नहर से पाइपलाइन तक: गम्हरिया में बदलेगी सिंचाई व्यवस्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.