राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। कांग्रेस के जिला सचिव जयराम हांसदा ने स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव को एक ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया है कि सी एच सी पोटका के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनी महाकुर के लापरवाही के कारण पोटका प्रखंड क्षेत्र में मलेरिया विकराल रूप लिया। जिसमें आठ लोगों की जाने चली गयी। श्री हांसदा ने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ महाकुड सरकारी सेवा कम देते थे, तथा अपनी निजी प्रिया हेल्थ केयर नर्सिंग होम हेसल को चलाने में ज्यादा समय देते थे। सरकारी प्रावधान के अनुसार क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2010के तहत 120 दिन के लिए नरसिंग होम को औपबंधिक निबंधन 2036900052 दिया गया था। मगर बिना निबंधन प्रमाण पत्र के 25 साल से नर्सिंग होम चलाते रहे है। श्री हांसदा ने सरकार से मांग किया कि बिना पैथो लैब,X ray/CT scan/MRI/Ultrasound, बिना ड्रग लाइसेंस का मेडिकल दुकान तथा नरिशिंग होम चलाया जा रहा है। इसका उच्चस्तरीय जांच किया जाए। जयराम हंसदा ने आर टी आई के तहद सिविल सर्जन कार्यालय सरायकेला से जानकारी लिया है।

