Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में हुए शामिल।
    Breaking News बिहार

    जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में हुए शामिल।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 11, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मुख्यमंत्री, 76 लोगों की सुनी समस्यायें,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

     

    विवेक यादव की रिपोर्ट

    पटना ,बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 76 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, वित्त विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, सूचना प्रावैधिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, श्रम संसाधन विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुयी।’जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मधुबनी जिला से आये मुन्ना पासवान ने फरियाद करते हुये कहा कि मेरे पिताजी की मृत्यु के उपरांत उनके द्वारा लिये गये बैंक ऋण नहीं लौटा पाने के कारण बैंक द्वारा काफी प्रताड़ित किया जा रहा है। मुझे इससे राहत दिलायी जाये। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।जमुई जिला से आये फरियादी मुकेश कुमार ने कहा कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजनान्तर्गत मिलनेवाली मुझे द्वितीय किश्त की राशि नहीं मिल पायी है। मैं कृष्ण महाविद्यालय, सिकन्दरा में बी०सी०ए० का छात्र हूँ, कृपा कर मुझे राशि उपलब्ध करायी जाये । मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।सारण जिला से आये दिव्यांग श्री नवीन प्रसाद ने फरियाद करते हुये कहा कि दिव्यांगजनों को मिलनेवाली बैट्री चालित ट्राई साइकिल मुझे उपलब्ध करायी जाये ताकि मुझे सहूलियत हो सके। मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।
    मुजफ्फरपुर जिला से आये एक पिता ने फरियाद करते हुये कहा कि मेरी बेटी सुश्री किरण कुमारी को मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना का लाभ अभी तक नहीं मिला है। आवेदन किये हुये तीन वर्ष बीत गये हैं। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।बेगूसराय जिला से आये नागेश्वर रजक ने शिकायत करते हुये कहा कि मर्डर केस में अभियुक्तों के साथ सांठ-गांठ कर पुलिस पदाधिकारी द्वारा केस उठाने के संबंध में मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है, कृपा कर मुझे पुलिस से न्यायपूर्ण सहयोग दिलाया जाय। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।किशनगंज जिला से आये हुये एक फरियादी मो० मंजर आलम ने कहा कि मैं आर्थिक रूप से अक्षम व्यक्ति हूँ। हृदय की बीमारी के इलाज हेतु मुझे आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाये। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। भागलपुर से आये एक व्यक्ति ने शिकायत करते हुये कहा कि मेरे परिजन की कोरोना से मृत्यु हो गयी थी लेकिन अब तक मान्य सहायता राशि प्राप्त नहीं हो सकी है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।
    सहरसा जिला से आयी एक छात्रा सुश्री अमीषा साक्षी ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत मिलनेवाली राशि का लाभ अब तक नहीं मिला है वहीं सहरसा जिला से ही आये हुये एक अन्य व्यक्ति ने फरियाद करते हुये कहा कि मेरा 19 साल का बेटा नहाने के दौरान पानी में डूब गया था जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी । पानी में डूबने से मृत्यु होने पर मिलनेवाली अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान अभी तक मुझे नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।खगड़िया जिला से आये एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुये कहा कि मुझे अप्रैल 2019 से मई 2021 तक मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का बकाया राशि नहीं मिल पाया है। मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।गया जिला से आये एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुये कहा कि बोध गया स्थित मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किया जाये, जिससे वहां के छात्रों को सहूलियत हो सके। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।’जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनीता देवी, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मो0 इसराईल मंसूरी, श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम, अनुसुचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आर०एस० भट्ठी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.