Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य के मुख्यमंत्री ने मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों को संदेश भेज योजनाओं से कराया परिचय
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    राज्य के मुख्यमंत्री ने मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों को संदेश भेज योजनाओं से कराया परिचय

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    • सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर: मुख्यमंत्री
    • राज्य के मुख्यमंत्री ने मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों को संदेश भेज योजनाओं से कराया परिचय
    रांची। झारखंड सरकार एक लोक कल्याणकारी राज्य की भूमिका निभाते हुए सभी लोगों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है। गरीबी रेखा की बाध्यता से राज्य के लाखों जरूरतमंद लोग इस सुरक्षा कवच से वंचित रह गए थे। नियमों की वजह से उन्हें लाभ देना मुश्किल हो रहा था। यह बातें मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने सभी पंचायत के प्रतिनिधियों व जनप्रतिनिधियों को लिखे गए संदेश पत्र में कहीं है।
    मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि जरूरतमंदों को सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना सर्वजन पेंशन योजना की शुरुआत की है और इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की उम्र से अधिक के वृद्धजन, 18 वर्ष अथवा उससे अधिक उम्र की निराश्रित महिलाएं जिसमें विधवा एकल एवं परित्यक्ता तीनों को शामिल किया गया है. इसके साथ ही 5 वर्ष या उससे अधिक उम्र के दिव्यांगजन एवं एचआईवी एड्स से पीड़ित सभी लोगों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
    अपने संदेश पत्र में मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए अब राशन कार्ड या गरीबी रेखा के नीचे होने की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है, साथ ही पेंशन भुगतान के निमित्त 100 करोड़ रुपए की चक्रीय निधि का भी प्रावधान सुनिश्चित किया गया है। इस योजना के तहत प्रत्येक महीने की 5 तारीख तक पेंशन की राशि सभी लाभुकों के खाते में पहुंचाई जाएगी।
    45 दिनों तक राज्य में चले आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। उनका निष्पादन सुनिश्चित किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संदेश पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि पूरे राज्य में अब तक 5200 से अधिक शिविर आयोजित किए गए, जिसमें अब तक 25 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन करने के लक्ष्य के साथ काम किया जा रहा है.
    उन्होंने पत्र के माध्यम से सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वह अपने गांव, टोले, मोहल्ले के सभी सुयोग्य लाभुकों को लाभ दिलाने में भूमिका निभाएं एवं इस योजना को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपराध डायरी कोल्हान
    Next Article प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम की उपस्थिति में कुल 3836 लाभुकों को randomized लॉटरी के माध्यम से आवास आवंटन किया गया

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.