Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपराध डायरी कोल्हान
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    अपराध डायरी कोल्हान

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित
    उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर बंधना टोप्पो उर्फ़ सांगी को सुरक्षा बलों ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक राइफल, जिंदा कारतूस, पीएलएफआई का पर्चा और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि एरिया कमांडर बंधना टोप्पो के बंदगांव थाना क्षेत्र के सोंगा पहाड़ी क्षेत्र सक्रिय होने और किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद टीम का गठन कर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों में 10 मामलों आरोपी है बंधना टोप्पो। पिछले दिनों सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में भी यह शामिल था।

    अजय लिंडा, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम

    सोनारी पुलिस ने गैंगवार मामले में छह को किया गिरफ्तार

    जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में बीते 22 दिसंबर को हुए गैंगवार मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष से अब तक कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. जानकारी देते हुए सोनारी थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से काउंटर केस दर्ज कराए गए थे. अनुसंधान के क्रम में एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. विदित रहे कि 22 दिसंबर को हुए गैंगवार में रोहित पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि एक महिला और एक अन्य अपराधी घायल हुआ था.

    मानगो पुलिस ने हथियार के साथ तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

    जमशेदपुर के मानगो थाना पुलिस ने बीते 19 दिसंबर को हुए मारपीट और गोली चालन की घटना मामले में वादी मोहम्मद नूर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने इनके पास से पिस्टल पर्स और घटना के दिन चलाए गए गोली का खोखा भी बरामद किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों का नाम मोहम्मद अफसर, जैद और मोहम्मद शाहिद उर्फ गब्बर बताया जा रहा है. जानकारी देते हुए मानगो थाना प्रभारी ने बताया, कि गब्बर का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, और वह कई मामलों में जेल भी जा चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशौचालय के अभाव में खुले में शौच जाने को मज़बूर खापचाडुंगरी के 40 ग्रामीण परिवार, प्रशासन बेख़बर
    Next Article राज्य के मुख्यमंत्री ने मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों को संदेश भेज योजनाओं से कराया परिचय

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.