मुखिया व वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिन्ह
जामताड़ा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के चौथे चरण के चुनाव में मुखिया और वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में किस्मत आजमाने वाले अभ्यर्थियों के बीच गुरुवार को संबंधित निर्वाचित पदाधिकारी के द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। इसको लेकर प्रखंड व अंचल कार्यालय परिसर में काफी गहमागहमी रही अंचल कार्यालय में निर्वाचित पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने मुखिया प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित किया चुनाव चिन्ह मिलते ही संभावित मुखिया प्रत्याशियों में चुनाव को लेकर उत्साह देखा गया वही वार्ड सदस्य सदस्यों को निर्वाचित पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वार्ड सदस्य प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित किया।

