Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश यात्रा के दौरान सोन नदी में डूब कर लापता हुए युवक का शव 20 किमी दूर बांदू गांव से बरामद
    Breaking News झारखंड

    शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश यात्रा के दौरान सोन नदी में डूब कर लापता हुए युवक का शव 20 किमी दूर बांदू गांव से बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गढ़वा : शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश यात्रा के दौरान सोन नदी में डूब कर लापता हुए युवक रवि सिंह का शव मौके से 20 किमी दूर बिहार राज्य के रोहतास जिला के बांदू गांव से बरामद कर लिया गया है। सोमवार की सुबह जिसकी सूचना बिहार राज्य के रोहतास जिला अंतर्गत नौहट्टा थाना क्षेत्र के नौहट्टा गांव निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा के पुणे कांडी थाना क्षेत्र में अपने परिचित को दी थी कि नौहट्टा थाना अंतर्गत बांदु गांव के विद्यालय के समीप सोन नदी के किनारे छिछली पानी में एक युवक का शव पड़ा हुआ है।

     

    उन्हें रविवार को ही बताया गया था कि कांडी के निकट डुमरसोता गांव के अड़ंगा बाबा घाट के निकट सोन नदी में एक युवक कलश यात्रा के दौरान डूब गया है। तटवर्ती गांवों के लोग लापता युवक के प्रति चौकन्ना थे। नौहट्टा के बीजेवाईएम कार्यकर्ता ने बांदु गांव निवासी प्रदीप पांडेय से इसकी जानकारी ली। प्रदीप पांडेय ने बताया कि गांव के लोग अहले सुबह 5:00 बजे नदी की तरफ गए तो एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा है। लगे हाथ उन्होंने मोबाइल से उक्त शव का फोटो लेकर भेज दिया। जिसकी पहचान कांडी थाना क्षेत्र के शिवरी गांव निवासी अरविंद सिंह के 21 वर्षीय पुत्र रवि कुमार सिंह के रूप में की गई। इसकी सूचना नौहट्टा थाना को भी दे दी गई थी। सूचना मिलते ही कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवरी गांव से परिजन व ग्रामवासी काफी संख्या में लोग सुंडीपुर घाट पर सोन नदी पार करके बांदु गांव पहुंच चुके थे।

     

     

    जहां शव पड़ा हुआ था। अपने सजीले व बांका जवान का शव देखते ही लोग दहाड़ें मारकर रो पड़े। शव से लिपटकर रो रहे लोगों को मशक्कत करके हटाना पड़ा। स्थानीय पुलिस से पंचनामा आदि की कार्यवाही पूरी करने के बाद परिजनों ने शव लेकर प्रस्थान किया। इधर कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंडीपुर पुल पर कांडी थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा व हरिहरपुर ओपी प्रभारी कुंदन कुमार सिंह सदल बल उपस्थित थे। जिसके बाद कांडी थाना प्रभारी दीपक राणा के द्वारा कागज़ी कारवाई करते हुए शव को प्राप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। मौके पर बलियारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ललन मेहता, प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ललित सिंह ने शव आने पर मौके से प्रस्थान किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के आदेशानुसार 18 अक्टूबर को मनाया जा रहा हरा कार्ड चावल वितरण उत्सव दिवस
    Next Article समाहरणालय परिसर से आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने बाल विवाह से आजादी अभियान हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Related Posts

    बोड़ाम थाना के समक्ष 6 जून को JLKM का धरना

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026

    हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग में टावर पर चढ़ा युवक

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोड़ाम थाना के समक्ष 6 जून को JLKM का धरना

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग में टावर पर चढ़ा युवक

    विश्व पर्यावरण दिवस पर मैना टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    जुगसलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा युवक गिरफ्तार, कार से कारतूस और मैगजीन बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बदलाव महिला समिति ने बांटे नि:शुल्क पौधे

    जेएनएसी की उदासीनता को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला डीसी से

    विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब व भारत ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान

    रांची एयरपोर्ट पर राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा का भव्य स्वागत, कांग्रेस नेताओं ने जताया समर्थन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर परिसदन में उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.