Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाहरणालय परिसर से आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने बाल विवाह से आजादी अभियान हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    समाहरणालय परिसर से आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने बाल विवाह से आजादी अभियान हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाहरणालय परिसर से आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने बाल विवाह से आजादी अभियान हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

    बाल विवाह जैसी बुराई को दूर किये बगैर सशक्त समाज की परिकल्पना असंभव; सामूहिक प्रयास एवं जागरूकता से ही इसका उन्मूलन संभव

    इस मौके पर उपायुक्त, उप विकास आयुक्त एवं अन्य के द्वारा हस्ताक्षर अभियान का भी हुआ शुरुआत।

    आज दिनांक 16.10.2023 को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०), उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति कलानाथ ने बाल विवाह से आजादी अभियान (बाल विवाह के विरुद्ध) हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया।

    इस मौके पर उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने कहा बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है, इससे न सिर्फ पारिवारिक बल्कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से बच्चियों को कष्ट सहना पड़ता है। इसका उन्मूलन अत्यंत जरूरी है, इसके लिए सभी के सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। आज बाल विवाह से आजादी को लेकर राज्यव्यापी एक दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

    उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को एक पूर्ण एवं जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में विकसित होने का अधिकार होता है, जो बाल विवाह से क्षत-विक्षत हो जाता है। कम उम्र में विवाह से संविधान द्वारा प्रदत्त शिक्षा के मौलिक अधिकार का हनन भी होता है, इसके कारण बहुत सारे बच्चे अनपढ़ और अकुशल रह जाते हैं। जिससे उनके सामने अच्छे रोजगार पाने और बड़े होने पर आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने सम्बन्धी चुनौती आ सकती है। बाल विवाह जैसी बुराई को दूर किये बगैर सशक्त समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। उपायुक्त ने आगे जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि बाल विवाह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बनें, यह प्रण लें की कम उम्र में अपने बेटे बेटियों की शादी नहीं करेंगे, उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाएंगे, उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का अच्छा मौका देंगे।

    वहीं इस दौरान बताया गया कि जागरूकता रथ जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों में भ्रमण कर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणाम को बताएगा।

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री विकास कुमार राय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति कलानाथ, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल श्री विजय कुमार अग्रवाल, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमति अंजू पोद्दार, डीपीएम जेएसएलपीएस, महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश यात्रा के दौरान सोन नदी में डूब कर लापता हुए युवक का शव 20 किमी दूर बांदू गांव से बरामद
    Next Article बाल विवाह से आजादी अभियान के तहत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस )के द्वारा बाल विवाह के विरुद्ध शपथ कार्यक्रम का आयोजन जामताड़ा जिले के सभी प्रखंडों में किया गया

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बदलाव महिला समिति ने बांटे नि:शुल्क पौधे

    June 5, 2026

    जेएनएसी की उदासीनता को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला डीसी से

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब व भारत ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बदलाव महिला समिति ने बांटे नि:शुल्क पौधे

    जेएनएसी की उदासीनता को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला डीसी से

    विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब व भारत ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान

    रांची एयरपोर्ट पर राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा का भव्य स्वागत, कांग्रेस नेताओं ने जताया समर्थन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर परिसदन में उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई दिशा : दिनेश कुमार

    प्रतिवेदन लेखन व दस्तावेजीकरण पर युवा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

    विश्व पर्यावरण दिवस पर समाहरणालय परिसर में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस केंद्र, जामताड़ा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.