Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती देश- विदेश के विभिन्न स्थानों पर भारतीय जन महासभा के लोगों ने मनायी 
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय

    क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती देश- विदेश के विभिन्न स्थानों पर भारतीय जन महासभा के लोगों ने मनायी 

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 23, 2021No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती देश- विदेश के विभिन्न स्थानों पर भारतीय जन महासभा के लोगों ने मनायी

    भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बारे में बताते हुए कहा कि 27 फरवरी सन 1931 को चंद्रशेखर आजाद अल्फ्रेड पार्क में अपने एक साथी के साथ बैठे थे । उसी समय उनको अंग्रेज सिपाहियों ने घेर लिया और तब उन्होंने संघर्ष करते हुए अंतिम गोली अपनी कनपटी में दाग ली ।

    अल्फ्रेड एक अंग्रेज अधिकारी था जो 1870 में भारत आया था । उसी के नाम पर पार्क का नाम पड़ा था । स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात इस पार्क का नाम चंद्रशेखर आजाद पार्क किया गया ।

     

    श्री पोद्दार ने बताया कि विगत के कुछ वर्षों से इस पार्क में विधर्मियों के द्वारा कब्र व मजारें बनाई जा रही है और इस प्रकार इस पार्क को दखल करने की साजिश की जा रही है । इस ऐतिहासिक धरोहर को नष्ट किया जा रहा है । इसके लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मुकदमा चल रहा है ।

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रयागराज नगर निगम के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार
    अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद पार्क से जुड़े कागज उद्यान विभाग से गायब है । इस प्रकार माना जा रहा है कि इसके पीछे वे जमीन जिहादी है जिन्होंने इस पार्क पर कब्जा करके मस्जिदे एवं मजारें बनायी है । अब वहां शव भी दफनाए जा रहे हैं ।
    विदित हो कि चंद्रशेखर आजाद पार्क 133 एकड़ भूमि में फैला हुआ है ।
    जानकारी के अनुसार लगभग 25 – 30 साल पहले वहां मजार बनाई गई थी । तब इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तोड़ने का आदेश भी दिया था लेकिन इसका पालन नहीं हो सका क्योंकि उस समय ऐसे लोगों की सरकार थी जो इनको बढ़ावा देते रहे है ।
    मजार को तोड़ने के आदेश का पालन तो नहीं ही हुआ बल्कि और भी मस्जिदे बना दी गई
    आज वहां लगभग बीस मजारे एवं 3 मस्जिदे बनाई जा चुकी है ।

    लगभग 4 माह पूर्व एक मुकदमा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में हमारे परिचित सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह बिसेन के द्वारा फिर से दाखिल करवाया गया है ।

    कहा कि इतने महान स्वतंत्रता सेनानी से जुड़े इस पार्क पर अतिक्रमण होना मामूली घटना नहीं है । एक साजिश के तहत एक वर्ग ने इस पर कब्जा किया और जिनके ऊपर अतिक्रमण रोकने की जिम्मेदारी थी उन्होंने अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर चुप्पी साध ली ।

    भारतीय जन महासभा ने चंद्रशेखर आजाद पार्क में बनाई गयी अनेक कब्र एवं मस्जिदों पर अत्यंत ही दुःख प्रकट किया है ।

    भारतीय जन महासभा ने मांग की है कि चंद्रशेखर आजाद पार्क से संबंधित जो कागजात गायब हुए हैं उनकी केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच करवा कर दोषी अधिकारियों को दंडित किया जाना चाहिए ।

    चंद्रशेखर आजाद की जयंती देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मनाई गयी । जयंती मनाने वालों में प्रमुख रुप से श्री पोद्दार के अलावे नभ्य पोद्दार , प्रमोद कुमार खीरवाल , अरविंदर कौर , सुजीत कुमार , संतोष कुमार मिश्रा , अर्चना बरनवाल , भुवनेश्वरी मिश्रा , बिंदु सिंह , सिद्धि सिंह , रामचंद्र राव व उनके सुपुत्र ,
    दुर्गा पूजा मैदान , आदित्यपुर जिला सरायकेला खरसावां में आयोजित समारोह में श्री प्रकाश मेहता के अलावे श्रीमती मंजू ठाकुर , क़ृषु व रोनित जोशी ने चंद्रशेखर आजाद की जीवनी पर प्रकाश डाला
    श्रीमती मंजू ठाकुर ने बच्चों के बीच चंद्रशेखर आजाद की जीवनी की पुस्तक पढ़ने हेतु भेंट की ।
    बच्चों ने भी उत्साह पूवँक भाग लिया तथा बोलने का अच्छा प्रयास किया ।
    इसमें अरविंद पंडित , विजय कुमार , विजय सिंह , रंजन सिंह , हेमंत ठाकुर , अनिल चौधरी , रविंद्र सिंह , शशि श्रीवास्तव , राजा घोष एवं बच्चों में प्रिया जोशी , विष्णु त्रिपाठी , शुभम सिंह , हरेश कुमार सिंह , गव्य दीप , सरलोक दीप , रोनिव जोशी व रंजन सिंह ,
    नागपुर महाराष्ट्र से श्री कैलाश चंद्र अग्रवाल , श्रीमती अनुसूया अग्रवाल ,
    सिंगापुर से श्रीमती बिदेह नंदनी चौधरी ,
    युगांडा अफ्रीका से श्री ए. के. जिंदल ,
    गुरुग्राम हरियाणा से डॉ प्रतिभा गर्ग ,
    मेघालय से डॉ अवधेश कुमार अवध ,
    गोड्डा झारखंड से वासुदेव पंडित , राजीव पंडित , मनोज पंडित
    प्रयागराज से मधु शंखधर स्वतंत्र , नंदिता दास , अतुल गुप्ता ,
    इंदौर मध्य प्रदेश से ओम प्रकाश गोयल
    भागलपुर बिहार से काजल सिन्हा
    पाकुड़ झारखंड से कृष्णा कुमार साहा ,
    दरभंगा बिहार से आर. के. राही के द्वारा बायो वाटिका कोचिंग सेंटर में 8 -10 बच्चों के साथ पुष्पांजलि अर्पित की गई
    नई दिल्ली के उत्तम नगर नामक उपनगर में स्थित ‘विपिन गार्डन’ कालोनी में भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दीप शेखर सिंहल जी के प्रयासो से अनेक स्थानों पर चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनायी गई जिसके अनुसार
    निर्मला सोशल एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन
    श्री गोविंद जायसवाल , समाज सेवक आम आदमी पार्टी
    श्री शंकर यादव आदर्श विकास एवं कल्याण समिति
    श्री प्रमोद कुमार वर्मा , मित्र सहयोग
    श्री शैलेश सिन्हा क्वेस्ट एडुवेन्ट्रेस
    सचिन राजपूत , राजपूत समाज
    चंद्रशेखर आजाद युवा परिषद , लक्ष्मी सागर दरभंगा के महासचिव अनुराग कुमार के द्वारा चंद्रशेखर आजाद की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि एमएमटीएम कॉलेज दरभंगा के प्रो० सुमन कुमार झा थे व दीपक कुमार झा , मनीष कुमार झा , प्रवीण कुमार , दीपक कुमार करण , उज्जवल कुमार , श्यामसुंदर , चितरंजन , सुभाष कुमार समेत अन्य 50 से 60 लोग
    शिव गुरु कंप्यूटर सेंटर बड़हिया लखीसराय श्री पीयूष कुमार झा के नेतृत्व में डॉ रामप्रवेश सिंह सहित दर्जनों छात्र- छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित की
    आदि के नाम मुख्य रूप से सम्मिलित है ।
    भारत के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ विदेशों में भी कुल 29 स्थानों पर चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई ।
    आज भारतीय जन महासभा के द्वारा मनाई गई चंद्रशेखर आजाद की जयंती में लगभग 160 से 170 लोगों ने भाग लिया । जानकारी भारतीय जन महासभा के द्वारा जारी की गई एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी है ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिसने छापा, उस पे छापा
    Next Article दलित व गरीब जनता के लिये संघर्ष कर हेमंत सरकार के दलित विरोधी चेहरे को बेनकाब करें एससी मोर्चा: रघुवर दास

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.