Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दलित व गरीब जनता के लिये संघर्ष कर हेमंत सरकार के दलित विरोधी चेहरे को बेनकाब करें एससी मोर्चा: रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड

    दलित व गरीब जनता के लिये संघर्ष कर हेमंत सरकार के दलित विरोधी चेहरे को बेनकाब करें एससी मोर्चा: रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक में राज्य सरकार की निंदा, कार्यकर्ताओं को मिले कई निर्देश

    ■ दलित व गरीब जनता के लिये संघर्ष कर हेमंत सरकार के दलित विरोधी चेहरे को बेनकाब करें एससी मोर्चा: रघुवर दास

    ■ प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी ने राज्य सरकार पर किया तीखा हमला, कहा अबुआ राज में दलितों पर अत्यचार बढ़ा।

    जमशेदपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। भालुबासा स्थित आशीष किशोर संघ में मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी, जिलाध्यक्ष गूँजन यादव एवं मोर्चा के जिला प्रभारी ध्रुव कुमार रजक मुख्यरूप से शामिल हुए। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया गया जिसे अनुसूचित जाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर ने पूर्ण रुप से समर्थन कर पारित किया। इससे पहले, अतिथियों ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलन एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर एवं अटल बिहारी वाजपेयी जी के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया।

    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने राज्य में दुष्कर्म और हत्या की बढ़ती घटनाओं की निंदा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सोच युवा और दलित विरोधी है। दलित के नाम पर राजनीतिक रोटियाँ सेंकने वाली पार्टियों ने केवल अपनी मतपेटी भरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने सभी वर्गों का समान रूप से ख्याल रखा है। कहा कि केन्द्र सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में दलित सांसदों को स्थान देने पर कुछ विपक्षी दलों के पेट में दर्द हो रहा है। उन्हें अपने अस्तित्व खोने का डर सताने लगा है। उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे दलित समाज एवं गरीब जनता तक पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य करें।

    मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनकियारी के विद्यायक अमर बाउरी ने मोर्चा के कार्यों एवं प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने पिछले दिनों एमजीएम अस्पताल में अनुसूचित समाज के जच्चा-बच्चा की लापरवाही से हुई मौत को दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने राज्य सरकार पर कई तीखे हमले किये। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा 7 वर्षों के कार्यकाल से अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के घरों में शौचालय, उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर व चूल्हा, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख तक के मुफ्त इलाज, जनधन खाते के अंतर्गत सीधे खाते में राशि मुहैया कराने, गरीब परिवारों को कोरोना संकटकाल में प्रति व्यक्ति 5 किलो की दर से निशुल्क अन्न, पीएम किसान सम्मान निधि, अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति में 5 गुना वृद्घि किए जाने व मंत्रिमंडल के विस्तार में समाज के 12 सांसदों को स्थान देने की प्रशंसा की। उन्होंने मोर्चा के कार्यकर्ताओं से दलित समाज के लोगों को जोड़ने और संगठन मजबूती का आह्वान किया।

    बैठक के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री परमकांत कारवां एवं धन्यवाद ज्ञापन सीतारामडेरा मंडल के मोर्चा अध्यक्ष विकास बाउरी ने क़िया।

    इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैठा, नवल पासवान, पोरेश मुखी, ओम प्रकाश रजक, इंदु बाला स्वांसी, मधु मुखी समेत महामंत्री शंभू रजक, उपाध्यक्ष राकेश मुखी, दिलीप पासवान, अजय रजक, मनोज कारवां, मंत्री सतीश मुखी, सजल साल, चंद्रशेखर दास, राजकुमार पासवान, आई टी सेल प्रभारी अर्जुन रजक, सोशल मीडिया प्रभारी चंदन भारती समेत मोर्चा के मंडल अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती देश- विदेश के विभिन्न स्थानों पर भारतीय जन महासभा के लोगों ने मनायी 
    Next Article जिनके जयंती पर नमन कर रहे है वर्तमान हालात पर उनकी आँखें आज नम हो रही होगी :- अप्पू तिवारी

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.