राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा: भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को पूरा जादूगोड़ा भक्ति और उत्साह में डूबा नजर आया। मंदिरों में मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के बीच सड़कों पर निकली झंडा जुलूस व शोभायात्राओं ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
मुसाबनी प्रखंड के उत्तरी इंचड़ा पंचायत अंतर्गत श्री रामनगर अखाड़ा (धर्मडीह) से सज्जन खेमका, नवीन प्रसाद और विक्की शर्मा की अगुवाई में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में घोड़े पर सवार सज्जन खेमका आकर्षण का केंद्र रहे, वहीं उनके साथ नन्हे कलाकार लवकेश ने भी लोगों का मन मोह लिया।

युवाओं द्वारा तलवार, लाठी और पारंपरिक शस्त्रों के साथ किए गए हैरतअंगेज करतबों ने लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। पूरा क्षेत्र केसरिया ध्वजों से पट गया और “जय श्रीराम” के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा।
जुलूस में दिखा पारंपरिक शौर्य:
श्री रामनगर अखाड़ा द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में आगे-आगे सजी-धजी घोड़ों की जोड़ियां और पीछे करतब दिखाते युवा श्रद्धालु पारंपरिक शौर्य का प्रदर्शन करते नजर आए।
प्रशासनिक मुस्तैदी:
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जादूगोड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। थाना प्रभारी ईश्वर दयाल और इंस्पेक्टर के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात किए गए थे, जिससे पूरे आयोजन में व्यवस्था सुचारू बनी

