Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोलकाता में संपन्न हुई दक्षिण पूर्व रेलवे की 105वीं क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक, सांसद बिद्युत बरण महतो ने उठाए 50 से अधिक मुद्दे
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कोलकाता में संपन्न हुई दक्षिण पूर्व रेलवे की 105वीं क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक, सांसद बिद्युत बरण महतो ने उठाए 50 से अधिक मुद्दे

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता में संपन्न हुई दक्षिण पूर्व रेलवे की 105वीं क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक, सांसद बिद्युत बरण महतो ने उठाए 50 से अधिक मुद्दे

    टाटानगर स्टेशन पार्किंग में दुर्व्यवहार पर सख्त सांसद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    कोलकाता स्थित ताज बंगाल होटल में दक्षिण पूर्व रेलवे की 105वीं क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सांसद बिद्युत बरण महतो ने चक्रधरपुर एवं खड़गपुर रेल मंडलों से जुड़े लगभग 50 मुद्दे उठाए। रेल प्रबंधन ने प्रत्येक बिंदु पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

    सांसद महतो ने विशेष रूप से भुवनेश्वर–नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस का फेरा बढ़ाने, टाटानगर से जयपुर एवं बेंगलुरु के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू करने, टाटा–कटिहार एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ाकर इसे रक्सौल तक विस्तार देने, शालीमार–गोरखपुर ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाने, टाटा–रांची इंटरसिटी को डाल्टनगंज तक बढ़ाने, टाटा–गोड्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस का फेरा बढ़ाकर घाटशिला तक विस्तार करने की मांग रखी। साथ ही कोरोना काल में बंद कालीमाटी, बिरसा मुंडा और अंत्योदय एक्सप्रेस को पुनः शुरू करने की अपील की।

    उन्होंने धालभूमगढ़ स्टेशन पर फूट ओवर ब्रिज निर्माण, दुर्ग–आरा ट्रेन का विस्तार बक्सर तक करने, तथा परसुडीह, बारीगोड़ा और गोविंदपुर में रेल ओवर ब्रिज निर्माण में तेजी लाने की भी मांग की। इस पर रेल अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की कुछ आपत्तियों के चलते स्वरूप में परिवर्तन किया जा रहा है, जिसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

    सांसद महतो ने आदित्यपुर की तर्ज पर गोविंदपुर स्टेशन के विकास, टाटानगर सेकंड एंट्री गेट पर ड्रॉपिंग लाइन की व्यवस्था, स्टेशन पार्किंग में यात्रियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की रोकथाम और एटीएम सुविधा बहाल करने की मांग भी रखी। इसके अलावा, टाटा–तमाड़–बुंडू–रांची रेल परियोजना की अद्यतन स्थिति पर रिपोर्ट पेश करने को कहा।

    टाटानगर स्टेशन पार्किंग में दुर्व्यवहार पर सख्त सांसद

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने बैठक के दौरान कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन की मुख्य पार्किंग में यात्रियों के साथ आए दिन दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने रेल प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर इस पर रोक लगाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक और वरीय अधिकारियों ने सांसद द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर समुचित व समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा जो विषय क्षेत्राधिकार से बाहर हैं, उन्हें शीघ्र रेलवे बोर्ड को भेजने की बात कही।

    कोलकाता में संपन्न हुई दक्षिण पूर्व रेलवे की 105वीं क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक सांसद  बिद्युत बरण महतो ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार मिले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला उपचुनाव: जेएमएम ने सोमेश सोरेन पर जताया भरोसा बाबा के अधूरे सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प
    Next Article घाटशिला उपचुनाव: मतदान एवं सुरक्षा कर्मियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा — जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधकों संग की बैठक

    Related Posts

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    September 3, 2026

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    September 3, 2026

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    टाटा स्टील का बोनस समझौता हुआ 25,603 कर्मचारियों के बीच वितरित होंगे 315 करोड़ रुपये

    कोल्हान की आवाज को मिला निरंतर नेतृत्व, विजय आनंद मूनका फिर निर्विरोध चुने गए FJCCI क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

    बेरमो विधायक अनुप सिंह का जिला कांग्रेस ने किया स्वागत

    घाटशिला में दावा-आपत्ति स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.