Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसिल टीए/डीए घोटाले में गवाही जारी, आरोपित का भाई सीएमडी का पर्सनल असिस्टेंट, पारदर्शिता पर सवाल तेज
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसिल टीए/डीए घोटाले में गवाही जारी, आरोपित का भाई सीएमडी का पर्सनल असिस्टेंट, पारदर्शिता पर सवाल तेज

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसिल टीए/डीए घोटाले में गवाही जारी, आरोपित का भाई सीएमडी का पर्सनल असिस्टेंट, पारदर्शिता पर सवाल तेज

    राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता

    जादूगोड़ा : यूसिल (UCIL) में उजागर हुए बहुचर्चित टीए/डीए घोटाले की जाँच और अदालती कार्यवाही नए मोड़ पर पहुँच गई है। सीबीआई, एसीबी रांची द्वारा 11 दिसंबर 2019 को RC0242019A0009 के तहत दर्ज इस मामले में यूसिल के एकाउंट्स विभाग के कर्मचारी गोपीनाथ दास समेत कई लोगों पर आरोप है कि उन्होंने कपटपूर्ण तरीके से टीए/डीए और ओवरटाइम बिल तैयार कर कंपनी को लाखों रुपये का चूना लगाया। यह मामला वर्तमान में विशेष सीबीआई अदालत में लंबित है, जहाँ 30 से 40 गवाहों की गवाही प्रक्रिया जारी है।

    आरोपित का भाई सीएमडी का पर्सनल असिस्टेंट

    मामले में नया विवाद यह है कि प्रमुख आरोपित गोपीनाथ दास के भाई सुरोजित दास वर्तमान में यूसिल सीएमडी के पर्सनल असिस्टेंट पद पर कार्यरत हैं। गवाहों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि इतने संवेदनशील पद पर आरोपी के रिश्तेदार का बने रहना गवाहों की स्वतंत्र गवाही और जाँच की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

    संगठनों ने जताई गवाहों पर दबाव की आशंका

    हाल ही में झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा के कोल्हान मंडल प्रभारी राजा कालिंदी और आरटीआई कार्यकर्ता सुनील मुर्मू ने यूसिल प्रबंधन से मांग की है कि जाँच पूरी होने तक सुरोजित दास को सीएमडी के पर्सनल असिस्टेंट पद से हटाकर अन्य विभाग में समायोजित किया जाए। संगठनों का कहना है कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो गवाह असुरक्षित महसूस कर सकते हैं और सही गवाही देने में हिचक सकते हैं, जिससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

    यूसिल प्रबंधन की चुप्पी

    फिलहाल यूसिल प्रबंधन ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, कर्मचारियों, गवाहों और सामाजिक संगठनों के बीच चर्चा तेज है कि न्याय सुनिश्चित करने और कंपनी की छवि बचाने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाने जरूरी हैं।

    समाचार लिखे जाने तक यूसिल प्रबंधन और सीएमडी से आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी। आधिकारिक प्रतिक्रिया आती है तो राष्ट्र संवाद उसे भी प्रमुखता से छपेगा

    आरोपित का भाई सीएमडी का पर्सनल असिस्टेंट पारदर्शिता पर सवाल तेज यूसिल टीए/डीए घोटाले में गवाही जारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनी सुगन्धा को मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी से मिला अखिल भारतीय पण्डित भवानी प्रसाद मिश्र 2023 सम्मान
    Next Article अफवाहों से बचें, स्पंज आयरन यूनिट नहीं लगेगा : नरसिंह इस्पात

    Related Posts

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    May 27, 2026

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    May 27, 2026

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.