Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम में जंगली हाथियों का आतंक, चाकुलिया-घाटशिला में बढ़ी दहशत
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी सिंहभूम में जंगली हाथियों का आतंक, चाकुलिया-घाटशिला में बढ़ी दहशत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम में जंगली हाथियों का आतंक, चाकुलिया-घाटशिला में बढ़ी दहशत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। खासकर चाकुलिया और घाटशिला क्षेत्र में हालात चिंताजनक हो गए हैं। जंगलों से निकलकर हाथी अब गांवों, खेतों और सड़कों तक पहुंच रहे हैं, जिससे ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बना हुआ है।

    मंगलवार को चाकुलिया के मयूरनाचनी गांव के पास हाथियों के उत्पात का एक बड़ा मामला सामने आया। यहां सात हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से डेरा डाले हुए है। इसी दौरान एफसीआई गोदाम से अनाज लेकर जा रहे एक वाहन को हाथियों ने अचानक घेर लिया। चालक विक्की मल्लिक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को तुरंत पीछे कर लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। चालक के अनुसार कच्ची सड़क और घने जंगल के कारण हाथियों की मौजूदगी का पहले से अंदाजा नहीं लग सका।

    वहीं, हवाई पट्टी क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा हाथियों से बचने के प्रयास में घायल हो गई। माचाडीहा गांव की 11वीं कक्षा की छात्रा सुकुल सोरेन साइकिल से स्कूल जा रही थी, तभी अचानक दो हाथी उसके सामने आ गए। घबराकर वह साइकिल छोड़कर भागने लगी, लेकिन गिरने से उसके हाथ और कमर में चोट लग गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथियों को भगाया और छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

    लगातार बढ़ते हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग की ओर से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की जा रही है। गांवों में हाथियों को खदेड़ने के लिए जरूरी संसाधनों और त्वरित कार्रवाई की कमी के कारण लोगों की चिंता और बढ़ती जा रही है। प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की जा रही है, ताकि इस समस्या से राहत मिल सके।

    चाकुलिया-घाटशिला में बढ़ी दहशत पूर्वी सिंहभूम में जंगली हाथियों का आतंक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: बीच सड़क हमला, दो नाबालिग घायल
    Next Article संपादक देवानंद सिंह की कलम चलेगी 11 मई के बाद कई चेहरे होगे बेनकाब

    Related Posts

    कांग्रेस ने सरदार पटेल जयंती और इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों ने ली शपथ, देश की एकता-अखंडता और सुरक्षा

    October 31, 2026

    जमशेदपुर में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर निकला राष्ट्रीय एकता मार्च, एकजुटता का दिया संदेश

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांग्रेस ने सरदार पटेल जयंती और इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों ने ली शपथ, देश की एकता-अखंडता और सुरक्षा

    जमशेदपुर में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर निकला राष्ट्रीय एकता मार्च, एकजुटता का दिया संदेश

    एमजीएम अस्पताल में हॉस्टल पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से रह रहे जूनियर रेजिडेंट के कम

    राहुल गांधी की जमात रिजिम चेंज नहीं करा सकती

    दीपावली, कालीपूजा और छठ पर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट

    भाजपा नेता भरत सिंह ने चंद्रशेखर मिश्रा के निधन पर जताया गहरा शोक, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    मतदाता सूची से नाम हटने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, अनजान लिंक पर क्लिक न करें : उपायुक

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.