Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टेल्को पुलिस का कारनामा : गौ रक्षक भाजपा नेता को धार्मिक उन्मादी बताकर कसाईयों की सूची में किया शामिल, भेजा 107 का नोटिस, नोटिस पर अंकित आनंद का ट्वीट, लिखा- “मेरे लिए शर्म से डूब मरने वाली बात, जाँच पूर्ण होने तक भाजपा होल्ड पर रखे सदस्यता, डीजीपी से संज्ञान लेने का आग्रह”
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    टेल्को पुलिस का कारनामा : गौ रक्षक भाजपा नेता को धार्मिक उन्मादी बताकर कसाईयों की सूची में किया शामिल, भेजा 107 का नोटिस, नोटिस पर अंकित आनंद का ट्वीट, लिखा- “मेरे लिए शर्म से डूब मरने वाली बात, जाँच पूर्ण होने तक भाजपा होल्ड पर रखे सदस्यता, डीजीपी से संज्ञान लेने का आग्रह”

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    टेल्को पुलिस का कारनामा : गौ रक्षक भाजपा नेता को धार्मिक उन्मादी बताकर कसाईयों की सूची में किया शामिल, भेजा 107 का नोटिस, नोटिस पर अंकित आनंद का ट्वीट, लिखा- “मेरे लिए शर्म से डूब मरने वाली बात, जाँच पूर्ण होने तक भाजपा होल्ड पर रखे सदस्यता, डीजीपी से संज्ञान लेने का आग्रह”

    टेल्को पुलिस के कारनामे की वजह से झारखंड पुलिस की कार्य संस्कृति पर तरह तरह के सवाल उठने लगे हैं। नया मामला सामने आया है जिसमें टेल्को पुलिस ने भाजपा नेता को उन्मादी बताकर 107 का नोटिस भेजा है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बारीनगर के कुछ गौ तस्करों और कसाईयों के साथ साथ भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद को भी अभियुक्त बनाकर नोटिस भेजा है। टेल्को थाना के एक रिपोर्ट के आलोक में अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय ने मिस केस संख्या 221/2023 के आलोक में उक्त नोटिस जारी किया है। बुधवार सुबह 10:10 बजे टेल्को थाना ने भाजपा नेता को उनके आवासीय कार्यालय में नोटिस सौंपी गई है जिसमें बुधवार को ही सुबह 10:30 बजे एसडीएम कोर्ट में उपस्थित होने को कहा गया है।

     

     

    इस नोटिस की प्रासंगिकता को चुनौती देते हुए भाजपा नेता अंकित आनंद ने जाँच की माँग उठाई है। ट्वीट के मार्फ़त उन्होंने झारखंड सरकार के डीजीपी सहित जमशेदपुर एसएसपी से संज्ञान लेकर मामले में जाँच कमिटी गठन का अनुरोध किया है। बीजेपी नेता ने अपनी ट्वीट में लिखा है की बारीनगर के गौ तस्करों और कसाईयों के साथ सूचीबद्ध कर के अभियुक्त बनाने से छवि खराब की जा रही है। टेल्को पुलिस के कुछ अधिकारी जानबूझकर आपराधिक षड्यंत्र रचने का कृत्य कर रहे हैं। टेल्को पुलिस के आरोपों से शर्मिंदा हूँ। भाजपा नेता ने कहा की राज्य में राम भक्तों को प्रताड़ित करने और झूठे आरोपों में फंसाने का प्रचलन ज़ोरों पर है। पुलिस के तथ्यहीन अनुसंधान से अच्छे लोगों को परेशानी होती है। टेल्को थाना ने अप्राथमिकी संख्या 21/23 में मुझे किस आधार और परिस्थिति में अभियुक्त बनाया है यह जाँच का विषय है। कहा की टेल्को थाना के रिपोर्ट में भाजपा नेता को धार्मिक उन्मादी बताया है जबकि आजतक उनके विरुद्ध धार्मिक उन्माद फैलाने का कोई कांड किसी थाना में दर्ज नहीं है। पुलिस रिपोर्ट से असंतुष्ट जमशेदपुर भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद ने राज्य के डीजीपी से संज्ञान लेने का आग्रह किया है। कहा की गलत कृत्यों का यदि समय पर विरोध न हो तो वह परंपरा बन जाती है।

     

     

     

    वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव को इस मामले की जानकारी देते हुए लिखा है की पुलिस प्रताड़ना और षड्यंत्र से आहत हूँ। छवि दागदार बनाने का निम्नतम प्रयास है। जाँच पूर्ण होने तक भाजपा नेता ने अपनी प्राथमिक सदस्यता को होल्ड पर रखने का आग्रह पार्टी के आला नेताओं से किया है। कहा की मैं नहीं चाहता की आरोपों की वजह से विपक्षी पार्टियां भाजपा को इस मुद्दे पर घेरे। ऐसे में स्वयं सदस्यता को होल्ड पर रखने का आग्रह कर रहा हूँ। इधर पुलिस के रिपोर्ट को चुनौती देते हुए भाजपा नेता अंकित आनंद ने कहा की उम्मीद करता हूँ की टेल्को थाना के पास मुझपर आरोप सिद्ध करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य होंगे। वे इस मामले में टेल्को पुलिस के विरुद्ध दूषित अनुसंधान करने और विधि द्वारा प्राप्त शक्तियों का दुरूपयोग करने के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में परिवाद दायर करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री ने लिखा पत्र, आदिवासी/सरना धर्म कोड पारित करने का किया आग्रह
    Next Article JAMSHEDPUR :स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का मानवीय चेहरा , गाड़ी रोक घायल को पहुंचाया अस्पताल

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.