Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री ने लिखा पत्र, आदिवासी/सरना धर्म कोड पारित करने का किया आग्रह
    Breaking News Headlines झारखंड रांची राजनीति

    प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री ने लिखा पत्र, आदिवासी/सरना धर्म कोड पारित करने का किया आग्रह

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2023Updated:September 27, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री ने लिखा पत्र, आदिवासी/सरना धर्म कोड पारित करने का किया आग्रह

    प्रधानमंत्री जी आदिवासी/सरना धर्म कोड की चिरप्रतीक्षित माँग पर आप यथाशीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की कृपा करें
    हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    रांची : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आदिवासियों के हित में आदिवासी/सरना धर्म कोड पारित करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से कहा कि हम आदिवासी समाज के लोग प्राचीन परंपराओं एवं प्रकृति के उपासक हैं तथा पेड़ों, पहाड़ों की पूजा और जंगलों को संरक्षण देने को ही अपना धर्म मानते हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार देश में लगभग 12 करोड़ आदिवासी निवास करते हैं। झारखंड प्रदेश जिसका मैं प्रतिनिधित्व करता हूँ एक आदिवासी बाहुल्य राज्य है, जहाँ इनकी संख्या एक करोड़ से भी अधिक है। झारखंड की एक बड़ी आबादी सरना धर्म को मानने वाली है। इस प्राचीनतम सरना धर्म का जीता-जागता ग्रंथ स्वंय जल, जंगल, जमीन एवं प्रकृति हैं। सरना धर्म की संस्कृति, पूजा पद्धति, आदर्श एवं मान्यताएँ प्रचलित सभी धर्मों से अलग है।

     

    आदिवासियों के पारंपरिक धार्मिक अस्तित्व के रक्षा की चिंता निश्चित तौर पर एक गंभीर सवाल है

    मुख्यमंत्री ने कहा झारखंड ही नहीं अपितु पूरे देश का आदिवासी समुदाय पिछले कई वर्षों से अपने धार्मिक अस्तित्व की रक्षा के लिए जनगणना कोड में प्रकृति पूजक आदिवासी / सरना धर्मावलंबियों को शामिल करने की माँग को लेकर संघर्षरत है। प्रकृति पर आधारित आदिवासियों के पारंपरिक धार्मिक अस्तित्व के रक्षा की चिंता निश्चित तौर पर एक गंभीर सवाल है। आज आदिवासी / सरना धर्म कोड की माँग इसलिए उठ रही है ताकि प्रकृति का उपासक यह आदिवासी समुदाय अपनी पहचान के प्रति आश्वस्त हो सके। वर्तमान में जब समान नागरिक संहिता की माँग कतिपय संगठनों द्वारा उठाई जा रही है, तो आदिवासी / सरना समुदाय की इस माँग पर सकारात्मक पहल उनके संरक्षण के लिए नितांत ही आवश्यक है। आप अवगत हैं कि आदिवासी समुदाय में भी कई ऐसे समुह हैं जो विलुप्ति के कगार पर हैं एवं सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर इनका संरक्षण नहीं किया गया तो इनकी भाषा, संस्कृति के साथ-साथ इनका अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा।

     

     

    लगातार घट रही है जनसंख्या

    मुख्यमंत्री ने बताया कि विगत आठ दशकों में झारखण्ड के आदिवासियों की जनसंख्या के क्रमिक विशलेषण से ज्ञात होता है कि इनकी जनसंख्या का प्रतिशत झारखण्ड में 38 से घटकर 26 प्रतिशत ही रह गया है। इनकी जनसख्या के प्रतिशत में इस तरह लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जिसके फलस्वरुप संविधान की पाँचवी एवं छठी अनुसूची के अंतर्गत आदिवासी विकास की नीतियों में प्रतिकूल प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।

    आदिवासी/सरना कोड अत्यावश्यक

    मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से कहा कि परिस्थितियों के मद्देनजर हिन्दू मुस्लिम, सिख, इसाई, जैन धर्मावलम्बियों से अलग सरना अथवा प्रकृति पूजक आदिवासियों की पहचान के लिए तथा उनके संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के लिए अलग आदिवासी / सरना कोड अत्यावश्यक है। अगर यह कोड मिल जाता है तो इनकी जनसंख्या का स्पष्ट आकलन हो सकेगा एवं तत्पश्चात हम आदिवासियों की भाषा, संस्कृति, इतिहास का संरक्षण एवं संवर्द्धन हो पाएगा तथा हमारे संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जा सकेगी। यहाँ उल्लेखनीय है कि वर्ष 1951 के जनगणना के कॉलम में इनके लिए अलग कोड की व्यवस्था थी परन्तु कतिपय कारणों से बाद के दशकों में यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई। अतः आदिवासी / सरना कोड आदिवासी समुदाय के समुचित विकास के लिए अत्यंत ही आवश्यक एवं इसके मद्देनजर झारखंड विधानसभा से इस निमित्त प्रस्ताव भी पारित कराया गया है, जो वर्तमान में केंद्र सरकार के स्तर पर निर्णय हेतु लंबित है।

     

     

    पूरे विश्व में प्रकृति प्रेम का संदेश फैलेगा

    मुख्यमंत्री ने कहा मुझे अपने आदिवासी होने पर गर्व है और एक आदिवासी मुख्यमंत्री होने के नाते मैं ना सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे देश के आदिवासियों के हित में आपसे विनम्र आग्रह करता हूँ कि हम आदिवासियों की इस आदिवासी / सरना धर्म कोड की चिरप्रतीक्षित माँग पर आप यथाशीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की कृपा करें। आज पूरा विश्व बढ़ते प्रदूषण एवं पर्यावरण की रक्षा को लेकर चिंतित है, वैसे समय में जिस धर्म की आत्मा ही प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा है उसको मान्यता मिलने से भारत ही नहीं पूरे विश्व में प्रकृति प्रेम का संदेश फैलेगा।

    सीएम हेमंत सोरेन ने सरना धर्म कोड को लेकर PM मोदी को लिखा पत्र
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखालिस्तानी आतंकी अर्श डाला का सहयोगी गिरफ्तार, 6 राज्यों के 51 ठिकानों पर NIA की छापेमारी जारी
    Next Article टेल्को पुलिस का कारनामा : गौ रक्षक भाजपा नेता को धार्मिक उन्मादी बताकर कसाईयों की सूची में किया शामिल, भेजा 107 का नोटिस, नोटिस पर अंकित आनंद का ट्वीट, लिखा- “मेरे लिए शर्म से डूब मरने वाली बात, जाँच पूर्ण होने तक भाजपा होल्ड पर रखे सदस्यता, डीजीपी से संज्ञान लेने का आग्रह”

    Related Posts

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    April 30, 2026

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    April 30, 2026

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

    लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र परिषद् ने ली शपथ, डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    ISC 2026 में शौर्या श्रीवास्तव का परचम, 97% अंक के साथ लोयोला स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान

    रेड क्रॉस–यूसील पहल से डुडका में स्वास्थ्य सेवा की रोशनी, शिविर में छात्रों व ग्रामीणों की जांच, दवा और चश्मे वितरित

    अस्मिता सिटी लीग 2026’ का भव्य समापन, कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दम, खेल के मैदान में गूंजा जोश

    ईवीएम वेयर हाउस की सख्त निगरानी, उपायुक्त ने सुरक्षा, पारदर्शिता और मानक प्रक्रियाओं के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.