टेल्को खरकाई रोड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर पुलिस ने टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकाई रोड में हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों ऋषि दलई, जसबीर सिंह और लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि मृतक जुगसलाई निवासी सोहैल अली की आरोपियों से पुरानी दोस्ती थी और पूर्व में मारपीट हुई थी। इसी का बदला लेने के उद्देश्य से हत्या की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन धारदार हथियार बरामद किए हैं। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।

