कोर्ट परिसर से कुख्यात आरोपी मोहित कुमार सिंह गिरफ्तार, सिदगोड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में वांछित कुख्यात आरोपी मोहित कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट परिसर से दबोचा गया।
गिरफ्तार आरोपी मोहित कुमार सिंह एग्रिको इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि उसका मूल निवास बिहार के औरंगाबाद जिले में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को इससे पहले मई महीने में आर्म्स एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह थाना से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद से सिदगोड़ा थाना पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी।
इसी बीच आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी एक गंभीर मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई। इसी मामले में अर्जी दाखिल करने के लिए आरोपी कोर्ट पहुंचा था। पुलिस को जैसे ही उसकी मौजूदगी की सूचना मिली, पहले से सतर्क सिदगोड़ा थाना पुलिस ने कोर्ट परिसर में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन अंततः उसे न्यायालय परिसर से दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई

