Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेलंगाना के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भीम राव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से राजनीति राष्ट्रीय

    तेलंगाना के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भीम राव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तेलंगाना के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भीम राव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी

     

    तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और बंदी संजय कुमार ने सोमवार को डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि आंबेडकर भारत के महानतम सपूतों में से एक हैं, जिन्होंने देश के संविधान को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    उन्होंने कहा कि एक उत्साही समाज सुधारक और प्रसिद्ध वकील आंबेडकर ने अपना जीवन न्याय, समानता और हाशिए पर पड़े लोगों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित कर दिया। राज्यपाल ने कहा, “इस अवसर पर आइए हम सभी संविधान के आदर्शों और उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं। आइए हम संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखें और मिलकर अपने महान राष्ट्र की गरिमा को पुनः स्थापित करने का प्रयास करें।”

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद स्थित टैंक बंद में आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। रेड्डी ने उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क, परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर और अन्य लोगों के साथ डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

    एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने दलितों के कल्याण के लिए आंबेडकर द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की तथा कहा कि उन्होंने गरीबों, कमजोर वर्गों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अथक प्रयास किए।

    केंद्रीय कोयला मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के प्रमुख जी किशन रेड्डी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने हैदराबाद स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय में आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने भी आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।

    राव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बी.आर. आंबेडकर को उनकी 134वीं जयंती पर श्रद्धांजलि। एक न्यायपूर्ण और समान समाज का उनका दृष्टिकोण हमें एक उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करेगा और हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा! तेलंगाना का अस्तित्व डॉ. बी.आर. आंबेडकर के दृष्टिकोण के कारण है, जिन्होंने भारतीय संविधान में अनुच्छेद तीन को शामिल किया।

    तेलंगाना के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भीम राव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओडिशा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता ने आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
    Next Article बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर अम्बेडकर चौक में श्रद्धांजलि सभा, संविधान संरक्षण का लिया गया संकल्प

    Related Posts

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    June 17, 2026

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    June 17, 2026

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.