Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विद्यालय अवधि में अतिरिक्त कार्यों से शिक्षण बाधित, पूर्वी सिंहभूम के शिक्षकों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विद्यालय अवधि में अतिरिक्त कार्यों से शिक्षण बाधित, पूर्वी सिंहभूम के शिक्षकों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 16, 2025Updated:July 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विद्यालय अवधि में अतिरिक्त कार्यों से शिक्षण बाधित, पूर्वी सिंहभूम के शिक्षकों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी ने विद्यालय अवधि के दौरान शिक्षकों पर थोपे जा रहे विभिन्न गैर-शैक्षणिक कार्यों पर आपत्ति जताते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। संघ ने मांग की है कि शिक्षकों से कराए जाने वाले पुस्तक/सामग्री उठाव, MDM चावल वितरण, BLO कार्य, आधार/बैंक/साइकिल कार्य जैसे अतिरिक्त कार्यों को व्यवस्थित किया जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा बाधित न हो।

    Sona

    संघ का कहना है कि URC/BRC से पुस्तक, स्कूल किट, नोटबुक, बैग व अन्य सामग्री उठाव के लिए कोई समुचित भाड़ा प्रावधान नहीं है, जिससे शिक्षकों को अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़ते हैं। साथ ही, विद्यालय अवधि में MDM चावल उठाव की जिम्मेदारी भी शिक्षकों पर ही डाल दी गई है, जबकि विभाग ने इसे डोर-स्टेप डिलीवरी से भेजने का निर्देश दिया है, जो अमल में नहीं आ रहा।

    संघ ने गुरुगोष्ठी, रिपोर्ट जमा, प्रशिक्षण, आधार शिविर, नामांकन अभियान, बच्चों की नेत्र जांच, बैंक कार्य, SMC खाता निकासी आदि को विद्यालय अवधि में कराए जाने पर आपत्ति जताई है और कहा है कि इससे पढ़ाई बाधित होती है। उन्होंने BLO कार्य से शिक्षकों को मुक्त करने, सभी सामग्री की डिलीवरी विद्यालय या संकुल तक कराने, गुरुगोष्ठी SOP के अनुसार विद्यालय अवधि में कराने, और CRP के माध्यम से रिपोर्ट संग्रह की व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

    संघ ने आग्रह किया कि यदि उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, तो शिक्षक विद्यालय अवधि में पूरी तरह बच्चों के पठन-पाठन में समर्पित रह सकेंगे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

    पूर्वी सिंहभूम के शिक्षकों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन विद्यालय अवधि में अतिरिक्त कार्यों से शिक्षण बाधित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स ठेका मजदूरों को काम से बैठाने के खिलाफ AITUC का आंदोलन 22 जुलाई से
    Next Article एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में जिला प्रशासन, जामताड़ा एवं सी-डेक, पटना के सौजन्य से जामताड़ा जिला अंतर्गत 72 विद्यालयों में इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस (ISEA) साइबर सिक्योरिटी क्लब का गठन एवं मास्टर प्रशिक्षकों के लिए 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत शुभारंभ

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.