रामगढ़ में टेलर ने बाइक को मारी टक्कर , महिला की मौत, पति व बच्चा घायल
मुकेश रंजन संवाददाता
रांची:- नेशनल हाइवे के नईसराय मोड़ समीप बुधवार को करीब तेज रफ्तार सरिया लदा एक टेलर वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक के पीछे बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि उसका करीब डेढ़ साल का बच्चा व पति घायल हो गया। दोनों घायलों को स्थानीय सीसीएल अस्पताल नईसराय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है। स्थानीय लोग नो इंट्री के वक्त भारी व बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने तथा मृतक महिला के आश्रित को उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम के कारण सड़क पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रूक गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है।
मृतक महिला भुरकुंडा महुआ टांड निवासी 28 वर्षीय सबीना खातून है। वह अपने पति शहादत हुसैन के साथ रांची रोड स्थित होप अस्पताल में अपने किसी भर्ती मरीज को देखने जा रही थी। घटनास्थल पर रामगढ़ थाना पुलिस पहुंच गई है।

