Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीन साल से फरार ज्वेलरी लूटकांड का आरोपी बिहार के वैशाली से गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तीन साल से फरार ज्वेलरी लूटकांड का आरोपी बिहार के वैशाली से गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तीन साल से फरार ज्वेलरी लूटकांड का आरोपी बिहार के वैशाली से गिरफ्तार
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    आदित्यपुर :सरायकेला-खरसावां जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए आदित्यपुर थाना पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे ज्वेलरी लूटकांड के आरोपी को बिहार के वैशाली जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय सुरेश राय उर्फ नायडु यादव उर्फ सुरेश उर्फ लेढु के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह गिरफ्तारी से बचने के लिए पटना, मुंबई और दिल्ली में छिपकर रह रहा था.

    मामला 6 अगस्त 2023 का है, उस दिन सुबह करीब साढ़े दस बजे आदित्यपुर थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग के पास स्थित ईश्वर लाल ज्वेलर्स में हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था, अपराधियों ने दुकान से करीब 545 ग्राम सोना लूट लिया था, जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये बताई गई थी। इस मामले में आदित्यपुर थाना कांड संख्या 243/2023 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी.

    अनुसंधान के दौरान पुलिस ने इस कांड में शामिल चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार, लूटा गया सोना और सोना बेचकर प्राप्त रकम बरामद की गई थी, वहीं, सुरेश राय लगातार पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था.

    पुलिस के मुताबिक, पिछले चार से पांच महीनों से आदित्यपुर पुलिस वैशाली जिले में लगातार सूचना जुटा रही थी, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल ने 26 अक्टूबर 2026 को वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र स्थित कंचनपुर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

    पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान इस लूटकांड में अपनी और अन्य आरोपियों की संलिप्तता स्वीकार की है। उसके खिलाफ अवैध शराब कारोबार, मारपीट, अपहरण और आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों में भी आरोप दर्ज होने की जानकारी दी गई है.

    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंजनी कुमार के साथ पुलिस अवर निरीक्षक असलम अंसारी, सहायक अवर निरीक्षक धर्मराज कुमार और टाइगर मोबाइल के जवान दीपक कुमार शामिल थे, तीन साल से फरार आरोपी की गिरफ्तारी को आदित्यपुर पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article*प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत! आदित्यपुर में विवाहिता की मौत पर बवाल*
    Next Article परसुडीह में चोरी की चार मोटरसाइकिलों के साथ दो युवक गिरफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस की अहम बैठक, सीसीटीवी और अलार्म सिस्टम दुरुस्त रखने के निर्द

    October 27, 2026

    मीडिया में खबर चलने के बाद जागा प्रशासन, कुदादा में बिना लाइसेंस चल रही दो पटाखा दुकानें बंद

    October 27, 2026

    *मिनरल कॉलोनी में अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, चालक बाल-बाल बचा

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस की अहम बैठक, सीसीटीवी और अलार्म सिस्टम दुरुस्त रखने के निर्द

    मीडिया में खबर चलने के बाद जागा प्रशासन, कुदादा में बिना लाइसेंस चल रही दो पटाखा दुकानें बंद

    *मिनरल कॉलोनी में अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, चालक बाल-बाल बचा

    बोलानी में गजलक्ष्मी पूजा जारी, 56 वर्षों से चली आ रही परंपरा

    आदित्यपुर में छठ घाटों की सफाई का आगाज, दिवाली तक पूरा होगा अभियान

    ईश्वर लाल ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस की लंबी तलाश खत्म

    जनता दरबार में उठे जमीन, आवास और पेयजल से जुड़े मुद्दे

    प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत! आदित्यपुर में विवाहिता की मौत पर बवाल

    पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश का अलर्ट: 27 से 30 अक्टूबर तक तेज हवा, वज्रपात और बाढ़ की आशंका, उपायुक्त ने दिए सतर्कता के निर्देश

    श्री गौरी परमेश्वरुला पूजा महोत्सव की स्वर्ण जयंती पर 100 से अधिक महिलाओं ने की कुमकुम पूजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.