Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम स्टालिन ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की सजा माफ करने की अपील की
    Breaking News Headlines

    सीएम स्टालिन ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की सजा माफ करने की अपील की

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चेन्नई:  तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने राष्ट्रपति से अपील की कि वे राज्य सरकार की सिफारिश को स्वीकार करें और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्याकांड के सभी सात दोषियों के उम्रकैद की सजा माफ करने का उचित आदेश पारित करें और तुरंत रिहाई का निर्देश दें. अपनी चिट्ठी में स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु के अधिकतर राजनीतिक दल सभी सात दोषियों के तुरंत रिहाई की मांग करते रहे हैं. तमिलनाडु की जनता की भी यही इच्छा है. सातों लोगों ने बहुत कठिनाइयां झेली हैं और बीते तीन दशकों में बड़ी कीमत चुकाई है. कोरोना महामारी के समय में कोर्ट भी कैदियों की भीड़ कम करने की बात को स्वीकार कर रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए आपसे अनुरोध है कि तुरंत रिहाई का आदेश पारित करें.
    इससे पहले सीएम एमके स्टालिन ने राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी एजी पेरारिवलन के लिए 30 दिन के साधारण अवकाश का आदेश बुधवार को जारी किया. सरकार विज्ञप्ति के मुताबिक स्टालिन ने पेरारिवलन की मां अरपुथम्माल की एक याचिका पर विचार करने के बाद संबंधित नियमों में ढील दी और 30 दिन का साधारण अवकाश देने का आदेश जारी किया. पेरारिवलन की मां ने अपने बेटे के लिए चिकित्सा आधार पर छुट्टियों की मांग की थी.

    पुझाल केंद्रीय कारावास में बंद पेरारिवलन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले के सात दोषियों में से एक है और उम्रकैद की सजा काट रहा है. राजीव गांधी की चेन्नई के पास स्थित श्रीपेरुंबदूर में 21 मई, 1991 को एक महिला आत्मघाती हमलावर ने एक चुनावी रैली के दौरान हत्या कर दी थी. मद्रास हाई कोर्ट ने पिछले साल पेरारिवलन को 30 दिन की पैरोल दी थी और सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सा जांच के लिए इसे एक सप्ताह बढ़ा दिया था. गौरतलब है कि तमिलनाडु में डीएमके और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है. विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक बार राहुल गांधी ने कहा था कि जब 1991 में उनके पिता की हत्या हुई तो उन्हें काफी दुख हुआ. लेकिन इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के प्रति उनके मन में कोई गुस्सा या नफरत नहीं है. राहुल गांधी ने कहा था, “मुझे कोई नफरत या क्रोध नहीं है. मैंने माफ कर दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोविड बर्डेन शेयरिंग फॉर्मूले से लगी पूंजी, टीकाकरण अभियान की सफलता की कुंजी
    Next Article 13,000 से अधिक खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ आयेगा चिकित्सा बीमा के दायरे में

    Related Posts

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    September 3, 2026

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    September 3, 2026

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    CEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद

    यूपी से मुंबई तक फैला 139 करोड़ का MD ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त, 21 गिरफ्तार

    वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय वर्मन बने ‘राष्ट्र संवाद’ के कोल्हान प्रभारी

    आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास

    नेपाल बाढ़: जलवायु न्याय की पुकार और मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.