Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 13,000 से अधिक खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ आयेगा चिकित्सा बीमा के दायरे में
    Breaking News Headlines खेल

    13,000 से अधिक खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ आयेगा चिकित्सा बीमा के दायरे में

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के मद्देनजर खिलाडिय़ों के लिए चिकित्सा बीमा कवरेज का दायरा बढ़ाते हुए अधिक खिलाडिय़ों, अनुबंधित कोचों और सहयोगी स्टाफ को शामिल करने का फैसला किया है. भारतीय खेल प्राधिकरण ने गुरुवार को कहा कि इस फैसले से 13,000 से अधिक खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ लाभान्वित होंगे. खेलमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि खिलाडिय़ों, कोचों और सहयोगी स्टाफ की बेहतरीन उनके मंत्रालय की प्राथमिकता है और उसी के तहत यह फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते है कि हमारे सभी खिलाड़ी और अनुबंधित स्टाफ को इस कठिन समय में स्वास्थ्य कवर मिले. वे हमारी राष्ट्रीय संपत्ति हैं. राष्ट्रीय शिविर में शामिल सभी खिलाड़ी, संभावित खिलाड़ी, खेलो इंडिया खिलाड़ी और देश भर में साइ के उत्कृष्टता केंद्रों पर शिविर में शामिल जूनियर खिलाडिय़ों को पांच पांच लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा. इससे पहले कवरेज राष्ट्रीय शिविरों तक ही सीमित थी लेकिन अब इसे साल भर तक कर दिया गया है. एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि यह नया है क्योंकि इससे पहले सभी अनुबंधित कोच और स्टाफ इसके दायरे में नहीं थे.

    उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के चलते खिलाडिय़ों और कोचों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर अब बीमा योजना का दायरा बढाया गया है. इससे पहले राष्ट्रीय शिविर या अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय टूर्नामेंटों के दौरान ही यह कवरेज मिलती थी. चिकित्सा बीमा में 25 लाख रुपये की दुर्घटना या मृत्यु कवरेज भी शामिल है. साइ ने राष्ट्रीय खेल महासंघों से खिलाडिय़ों और सहयोगी स्टाफ के नाम बीमा योजना के लिए तय करने को कहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम स्टालिन ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की सजा माफ करने की अपील की
    Next Article आयकरदाताओं को राहत: सीबीडीटी ने दो महीने आगे बढ़ाई आईटीआर फाइल करने की तारीख

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.