कैंसर पीड़ित मरीज के लिए सुनील आनंद ने किया 67वां एसडीपी रक्तदान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के रिलीफ कोऑर्डिनेटर सुनील आनंद ने कैंसर पीड़ित मरीज के लिए ओ निगेटिव (O-) सिंगल डोनर प्लेटलेट (एसडीपी) दान किया। यह उनका 67वां रक्तदान है। इस अवसर पर ब्लड सेंटर की डॉक्टर पुष्पा तिवारी ने उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया, जबकि टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर ज्ञान रंजन श्रीवास्तव ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
सुनील आनंद ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति और निष्काम कर्मयोग है। रक्तदान और प्लेटलेट दान से किसी की जान बचाना मानव सेवा का सर्वोत्तम कार्य है। उन्होंने बताया कि एसडीपी दान के लिए रक्तदाता का प्लेटलेट काउंट डेढ़ लाख से अधिक होना चाहिए और इसकी प्रक्रिया में लगभग एक घंटे से अधिक समय लगता है।

