Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा मोटर्स कर्मचारी की मौत के बाद मुआवजे और नौकरी की मांग तेज, झामुमो ने किया कंपनी सातो गेट जाम
    Business Headlines खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा मोटर्स कर्मचारी की मौत के बाद मुआवजे और नौकरी की मांग तेज, झामुमो ने किया कंपनी सातो गेट जाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    टाटा मोटर्स कर्मचारी की मौत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    टाटा मोटर्स कर्मचारी की मौत
    टाटा मोटर्स कर्मचारी की मौत के बाद मुआवजे और नौकरी की मांग तेज, झामुमो ने किया कंपनी सातो गेट जाम
    टाटा मोटर्स कर्मचारी की मौत
    राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा मोटर्स कंपनी में कार्य के दौरान दुर्घटना में घायल हुए स्थायी कर्मचारी सुबोध पात्रो की इलाज के दौरान मौत के बाद मुआवजे और आश्रित को नौकरी देने का मामला तूल पकड़ने लगा है। अपनी मांगों को लेकर मृतक के परिजन पिछले चार दिनों से कंपनी गेट पर धरना दे रहे हैं। बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला कमेटी ने भी परिजनों के समर्थन में आंदोलन शुरू करते हुए कंपनी के सभी सातों गेट जाम कर दिया। इसके कारण कंपनी में कर्मचारियों और अन्य लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। जानकारी के अनुसार, सुबोध पात्रो टाटा मोटर्स में स्थायी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। बीते दिनों कंपनी परिसर में काम करने के दौरान वे दुर्घटना के शिकार हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही परिवार कंपनी प्रबंधन से उचित मुआवजे और मृतक के एक आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग कर रहा है। इसी मांग को लेकर परिजन लगातार धरने पर बैठे हैं। बुधवार को झामुमो जिला कमेटी ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया और आवागमन बाधित कर दिया। झामुमो जिलाध्यक्ष ने बताया कि मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ता हुई थी, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। वार्ता विफल होने के बाद गेट जाम करने का निर्णय लिया गया। वहीं, मृतक के पुत्र सहदेव पात्रो ने कहा कि कंपनी प्रबंधन उनके पिता की जमा पूंजी के रूप में लगभग 70 लाख रुपये देने की बात कह रहा है, लेकिन परिवार की प्राथमिक मांग आश्रित को स्थायी नौकरी देने की है। जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
    कर्मचारी आंदोलन टाटा मोटर्स नौकरी की मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनकपुरधाम में छौड़ाही के शिक्षक अनूपम को मिला अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान।
    Next Article SIR और MMDR पर केंद्र से टकराव, झारखंड विधानसभा में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

    Related Posts

    निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता में पूजा सोरेन और नबीला जैनब-श्रेया जायसवाल की टीम रही अव्वल

    November 25, 2026

    राज्यपाल के आगमन को लेकर सोनारी एयरपोर्ट की सुरक्षा का डीसी-एसएसपी ने लिया जायजा

    November 25, 2026

    SIR और MMDR पर केंद्र से टकराव, झारखंड विधानसभा में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

    November 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता में पूजा सोरेन और नबीला जैनब-श्रेया जायसवाल की टीम रही अव्वल

    राज्यपाल के आगमन को लेकर सोनारी एयरपोर्ट की सुरक्षा का डीसी-एसएसपी ने लिया जायजा

    SIR और MMDR पर केंद्र से टकराव, झारखंड विधानसभा में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

    टाटा मोटर्स कर्मचारी की मौत के बाद मुआवजे और नौकरी की मांग तेज, झामुमो ने किया कंपनी सातो गेट जाम

    जनकपुरधाम में छौड़ाही के शिक्षक अनूपम को मिला अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान।

    सोशल मीडिया से बदली किस्मत, डिजिटल कमाई से खरीदा लाखों का फोन और ड्रोन

    आगामी अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस की तैयारी को लेकर जागरूकता अभियान

    पुराना मोबाइल बेचने से पहले सावधान, अनजान खरीदार निकाल सकता है आपका पूरा डेटा

    डीएम ने स्कूल से लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्र और जनवितरण प्रणाली की व्यवस्था का लिया जायजा

    नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आज, बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्धता का स्वर्णिम अवसर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.