Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुराना मोबाइल बेचने से पहले सावधान, अनजान खरीदार निकाल सकता है आपका पूरा डेटा
    Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    पुराना मोबाइल बेचने से पहले सावधान, अनजान खरीदार निकाल सकता है आपका पूरा डेटा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    पुराना मोबाइल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुराना मोबाइल बेचने से पहले सावधान, अनजान खरीदार निकाल सकता है आपका पूरा डेटा

    राष्ट्र संवाद/बखरी-बेगूसराय। गांव-गांव घूमकर पुराने मोबाइल खरीदने वाले अनजान लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। पुराना मोबाइल बेचना अब सिर्फ कबाड़ बेचना नहीं रहा। अनजान खरीदार के हाथ लगा आपका पुराना फोन साइबर ठगी का हथियार बन सकता है।
    गांव में फेरीवाले सस्ते दाम में या कभी बर्तन के बदले पुराने और खराब मोबाइल खरीद लेते हैं। लोग समझते हैं कि फोन खराब है, इसमें कुछ नहीं है। लेकिन साइबर अपराधी इसी फोन के मदरबोर्ड और मेमोरी चिप से डिलीट किया हुआ डेटा भी निकाल लेते हैं।
    पुराने फोन से फोटो, कॉन्टैक्ट नंबर, व्हाट्सऐप चैट, आधार-पैन की कॉपी और यूपीआई से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा फोन के आईएमईआई नंबर और मदरबोर्ड का इस्तेमाल फर्जी कॉल सेंटर और ठगी में किया जा रहा है।
    जांच में सामने आया है कि गांव से खरीदे गए कई पुराने मोबाइल तस्करी केत जरिए नेपाल और बांग्लादेश भेजे जा रहे हैं। वहां बैठे साइबर अपराधी इनका डेटा निकालकर ठगी करते हैं।
    दो माह पहले भागलपुर जीआरपी ने ऐसे ही एक गिरोह का खुलासा किया था। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मोहम्मद नसीम अहमद के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 22 से अधिक चोरी के मोबाइल पकड़े गए थे। आरोपित ने स्वीकार किया था कि वह बांग्लादेश में पुराने मोबाइल बेचता है।
    राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के अनुसार पिछले एक साल में राज्य में साइबर ठगी की शिकायतों में करीब 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हर दिन औसतन 150 से अधिक कॉल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर आ रही हैं। जांच में पता चला है कि ठगी में इस्तेमाल होने वाले करीब 22 प्रतिशत संदिग्ध डिवाइस और आईएमईआई नंबर सीमावर्ती जिलों के ग्रामीण इलाकों से खरीदे गए पुराने मोबाइलों के हैं।
    *साइबर सेल अलर्ट पर, सभी जिलों में चलेगा अभियान*
    पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के साइबर थानों को अलर्ट कर दिया है। साइबर थाना और स्थानीय थानों की संयुक्त टीम गांव-कस्बों में घूमकर पुराने मोबाइल खरीदने वालों का सत्यापन करेगी। बिना वैध लाइसेंस और खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड रखे मोबाइल जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कबाड़ और इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट के नाम पर सीमावर्ती इलाकों में होने वाली ढुलाई पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।
    साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ मयंक कुमार झा, पटना का कहना है कि पुराने मोबाइलों के मदरबोर्ड और स्टोरेज चिप में यूजर का डिजिटल फुटप्रिंट रहता है। फोन को सही तरीके से डेटा वाइप न किया जाए तो रीसायकल होने के बाद भी डेटा निकाला जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय गिरोह इसी कमजोरी का फायदा उठा रहे हैं।
    पुलिस की अपील है कि अनजान फेरीवालों को अपना पुराना मोबाइल न बेचें। अगर गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति मोबाइल खरीदते दिखे तो तुरंत स्थानीय थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।

    डेटा सुरक्षा पुराना मोबाइल पुलिस अलर्ट मोबाइल बेचना साइबर ठगी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीएम ने स्कूल से लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्र और जनवितरण प्रणाली की व्यवस्था का लिया जायजा
    Next Article आगामी अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस की तैयारी को लेकर जागरूकता अभियान

    Related Posts

    निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता में पूजा सोरेन और नबीला जैनब-श्रेया जायसवाल की टीम रही अव्वल

    November 25, 2026

    राज्यपाल के आगमन को लेकर सोनारी एयरपोर्ट की सुरक्षा का डीसी-एसएसपी ने लिया जायजा

    November 25, 2026

    SIR और MMDR पर केंद्र से टकराव, झारखंड विधानसभा में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

    November 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता में पूजा सोरेन और नबीला जैनब-श्रेया जायसवाल की टीम रही अव्वल

    राज्यपाल के आगमन को लेकर सोनारी एयरपोर्ट की सुरक्षा का डीसी-एसएसपी ने लिया जायजा

    SIR और MMDR पर केंद्र से टकराव, झारखंड विधानसभा में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

    टाटा मोटर्स कर्मचारी की मौत के बाद मुआवजे और नौकरी की मांग तेज, झामुमो ने किया कंपनी सातो गेट जाम

    जनकपुरधाम में छौड़ाही के शिक्षक अनूपम को मिला अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान।

    सोशल मीडिया से बदली किस्मत, डिजिटल कमाई से खरीदा लाखों का फोन और ड्रोन

    आगामी अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस की तैयारी को लेकर जागरूकता अभियान

    पुराना मोबाइल बेचने से पहले सावधान, अनजान खरीदार निकाल सकता है आपका पूरा डेटा

    डीएम ने स्कूल से लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्र और जनवितरण प्रणाली की व्यवस्था का लिया जायजा

    नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आज, बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्धता का स्वर्णिम अवसर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.