Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनकपुरधाम में छौड़ाही के शिक्षक अनूपम को मिला अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान।
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर शिक्षा समस्तीपुर

    जनकपुरधाम में छौड़ाही के शिक्षक अनूपम को मिला अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान।

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनकपुरधाम में छौड़ाही के शिक्षक अनूपम को मिला अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान।
    राष्ट्र संवाद/छौड़ाही (बेगूसराय)।छौड़ाही प्रखंड ने शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान दर्ज कराई है। पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय छौड़ाही बाजार के शिक्षक अनूपम कुमार प्रिय को नेपाल में आयोजित भारत-नेपाल मैत्री अंतरराष्ट्रीय शिक्षक संवाद सह सम्मान समारोह 2026 में सम्मानित किया गया।शिक्षा के प्रति समर्पण,विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास,शिक्षण में नवाचार और समाज के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया।
    नेपाल के जनकपुरधाम में 23 नवंबर को आयोजित समारोह में मधेश प्रदेश के सभामुख(विधानसभा अध्यक्ष)राम आशीष यादव ने उन्हें अंगवस्त्र,प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया।सभामुख राम आशीष यादव ने कहा कि शिक्षक आने वाली पीढ़ियों के निर्माण के साथ दोनों देशों की साझा संस्कृति और परंपराओं को भी आगे बढ़ाते हैं।विशिष्ट अतिथि के रूप में जनकपुर उपमहानगरपालिका के नगर प्रमुख मनोज कुमार साहू और मनरा सिसवा नगरपालिका के नगर प्रमुख मोहन पांडेय शामिल हुए।दोनों ने शिक्षक संवाद और शैक्षिक अनुभवों के आदान-प्रदान को समय की जरूरत बताया।अनूपम कुमार ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि से कहीं बढ़कर है।इसका श्रेय उनके विद्यालय,विद्यार्थियों,परिवार और पूरे छौड़ाही-बेगूसराय को जाता है।उन्होंने इसे भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर काम करने की प्रेरणा बताया।कार्यक्रम में शिक्षक सम्मान के साथ शैक्षिक नवाचार की प्रस्तुति,भारत-नेपाल शिक्षा सहयोग पर चर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।शिक्षक को मिले सम्मान के बाद विधालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी,सहायक शिक्षकशशि रंजन कुमार,संदीप कुमार,राम दिनेश महतो समेत कई लोगों ने बधाई दी है।

    अनूपम कुमार छौड़ाही जनकपुरधाम शिक्षक सम्मान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोशल मीडिया से बदली किस्मत, डिजिटल कमाई से खरीदा लाखों का फोन और ड्रोन
    Next Article टाटा मोटर्स कर्मचारी की मौत के बाद मुआवजे और नौकरी की मांग तेज, झामुमो ने किया कंपनी सातो गेट जाम

    Related Posts

    निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता में पूजा सोरेन और नबीला जैनब-श्रेया जायसवाल की टीम रही अव्वल

    November 25, 2026

    राज्यपाल के आगमन को लेकर सोनारी एयरपोर्ट की सुरक्षा का डीसी-एसएसपी ने लिया जायजा

    November 25, 2026

    SIR और MMDR पर केंद्र से टकराव, झारखंड विधानसभा में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

    November 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता में पूजा सोरेन और नबीला जैनब-श्रेया जायसवाल की टीम रही अव्वल

    राज्यपाल के आगमन को लेकर सोनारी एयरपोर्ट की सुरक्षा का डीसी-एसएसपी ने लिया जायजा

    SIR और MMDR पर केंद्र से टकराव, झारखंड विधानसभा में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

    टाटा मोटर्स कर्मचारी की मौत के बाद मुआवजे और नौकरी की मांग तेज, झामुमो ने किया कंपनी सातो गेट जाम

    जनकपुरधाम में छौड़ाही के शिक्षक अनूपम को मिला अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान।

    सोशल मीडिया से बदली किस्मत, डिजिटल कमाई से खरीदा लाखों का फोन और ड्रोन

    आगामी अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस की तैयारी को लेकर जागरूकता अभियान

    पुराना मोबाइल बेचने से पहले सावधान, अनजान खरीदार निकाल सकता है आपका पूरा डेटा

    डीएम ने स्कूल से लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्र और जनवितरण प्रणाली की व्यवस्था का लिया जायजा

    नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आज, बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्धता का स्वर्णिम अवसर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.