एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, शुभम दत्ता बने टॉपर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। जारी परिणाम के अनुसार शुभम दत्ता ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।
द्वितीय स्थान पर अत्मेश प्रकाश ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि रितिका राय ने 95.6 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की ओर से जारी टॉपर्स सूची में इन छात्रों की सफलता को विशेष रूप से सराहा गया है।
इसके अलावा 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कई छात्रों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।
विद्यालय की प्राचार्या मौसुमी दास ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

