क्रीड़ा भारती द्वारा प्रांत स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कार्यक्रम के माध्यम से ट्राइबल क्षेत्र के बच्चे, बच्चियों के प्रतिभा को निखारना उद्देश्य:शिव शंकर सिंह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन टीनप्लेट स्थित स्टेडियम में किया गया। इस दो दिवसीय प्रांत स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन डीबीएमएस के अध्यक्ष बी. चंद्रशेखरन के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीबीएमएस के चेयरपर्सन बी चंद्रशेखरन, टाटा स्टील के यूनियन अध्यक्ष टुन्नू चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा, गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार, अन्य कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में कल 28 टीम में भाग ले रही हैं। जो कि झारखंड के अलग-अलग प्रति से जैसे सरायकेला ,खूंटी, रांची ,धनबाद, बोकारो, घाटशिला, चाईबासा, जामताड़ा, गोड्डा,चांडिल अन्य कई जिलों से भी खिलाड़ी प्रतियोगिता खेलने हेतु पहुंचे हैं। क्रीड़ा भारती के जमशेदपुर अध्यक्ष एवं समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने बताया कि क्रीड़ा भारती इस राष्ट्रीय खेल को बढ़ावा देने हेतु ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करती रहती है। कबड्डी हमारा राष्ट्रीय खेल है। इस प्रतियोगिता में लड़के एवं लड़कियां सभी अलग-अलग समूह में भाग ले रहे हैं। शिव शंकर सिंह ने बताया कि क्रीड़ा भारती का मानना है की ट्राइबल क्षेत्र के बच्चे, बच्चियों को जिला स्तरीय प्लेटफार्म देने से उनकी प्रतिभा को और निखारा जा सकता है और राष्ट्रीय स्तर पर वह बालक,बालिकाएं नाम कर सकते हैं। आज के इस दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया है। कल कार्यक्रम के अंतिम दिन विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।