Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय में बिहार बाल संरक्षण अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर अमरदीप का किया गया स्वागत
    बिहार बेगूसराय

    बेगूसराय में बिहार बाल संरक्षण अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर अमरदीप का किया गया स्वागत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय में बिहार बाल संरक्षण अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर अमरदीप का किया गया स्वागत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर अमरदीप शुक्रवार को बेगूसराय विष्णु ट्रामा सेंटर पहुंचे जहां जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव सह ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर प्रवीण कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. अमरदीप ने कहा कि मैं बेगूसराय के दिनकर की पवित्र मिट्टी को प्रणाम करते हुए नए बिहार के विश्वकर्मा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने जिस भरोसे के साथ इस आयोग का दायित्व मुझे दिया है। मैं समर्पित भाव से उसे दिशा में कार्य कर रहा हूं

    डॉ. अमरदीप ने कहा कि बिहार की 46 प्रतिशत आबादी 18 साल से नीचे की है और इतनी बड़ी आबादी के अधिकारों का संरक्षण के लिए कार्यक्रम के माध्यम से उनके उत्थान के लिए सरकार दर्जनों योजनाएं चलाकर उसे स्वावलंबन बनाने का कार्य कर रही है ताकि देश के भविष्य के लिए वह एक सक्षम नागरिक बनकर अपने दायित्व का निर्वाह कर सके।
    बता दें कि डॉक्टर अमरदीप मधेपुरा के पूर्व सांसद व बीएनएमयू के प्रथम कुलपति डॉक्टर आरके यादव रवि के बेटे हैं। ये लंबे समय से जदयू से जुड़े हैं। इससे पूर्व वे जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। इनके बड़े भाई प्रो. चंद्रदीप 2024 के लोकसभा चुनाव में मधेपुरा से राजद के उम्मीदवार थे। डॉ प्रवीण कुमार के द्वारा उन्हें अंग वस्त्र और पुष्प की गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। और बेगूसराय विकास एवं राजनीतिक परिवेश के क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वार्ता की गई।

    बेगूसराय में बिहार बाल संरक्षण अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर अमरदीप का किया गया स्वागत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेवनगर गांधी आश्रम में टाटा स्टील यूआईएसएल की पाइप फटने से कई घर हुए क्षतिग्रस्त, विधायक पूर्णिमा साहू ने राहत व पुनर्वास की उठाई मांग, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने जाकर ली स्थिति की जानकारी
    Next Article भारतीय पर्यटकों को ले जा रही बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त, 25 लोग घायल

    Related Posts

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.