Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय पर्यटकों को ले जा रही बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त, 25 लोग घायल
    Headlines Uncategorized

    भारतीय पर्यटकों को ले जा रही बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त, 25 लोग घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय पर्यटकों को ले जा रही बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त, 25 लोग घायल

    भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें कम से कम 25 भारतीय पर्यटक घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों को इलाज के लिए बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

    उसने बताया कि घटना शुक्रवार को नेपाल के डांग जिले के चिसापानी के पास की है जब भारतीय पर्यटकों को लेकर पोखरा जा रही बस के ब्रेक फेल हो गए जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    पुलिस ने बताया कि हादसे में 25 पर्यटक घायल हो गए जिनमें अधिकांश लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी जिलों के निवासी हैं।

    तुलसीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजनंदन राय ने बताया कि घायलों को नेपाल के गढ़वा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां से 19 लोगों को एंबुलेंस के जरिए बलरामपुर के तुलसीपुर सामुदायिक केंद्र लाया गया।

    उन्होंने बताया कि कुछ पर्यटकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि तीन की हालत गंभीर है जिनका इलाज नेपाल के अस्पताल में किया जा रहा है।

     

    25 लोग घायल भारतीय पर्यटकों को ले जा रही बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में बिहार बाल संरक्षण अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर अमरदीप का किया गया स्वागत
    Next Article मानगो शकोसाई में 27 वर्षीय युवक ननकू लाल की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने बस्ती के तीन युवकों पर लगाया आरोप

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    June 6, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.