Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल में हिंदू समाज के साथ हो रही हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल में अविलंब राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर जद (यू) पूर्वी सिंहभूम ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंपा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    पश्चिम बंगाल में हिंदू समाज के साथ हो रही हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल में अविलंब राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर जद (यू) पूर्वी सिंहभूम ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पश्चिम बंगाल में हिंदू समाज के साथ हो रही हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल में अविलंब राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर जद (यू) पूर्वी सिंहभूम ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंपा

    राष्ट्र संवाद, संवाददाता

    जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अगुवाई में आज जिला उपयुक्त से मिलकर भारत की राष्ट्रपति को प्रेषित एक ज्ञापन सौंपकर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की.

    ज्ञापन में कहा गया की देश में अल्पसंख्यकों के उत्थान से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों के सांसद में पारित होने के बाद पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में जिस प्रकार से हिंसा की घटनाएं हो रही है उसने पूरे देश को झरकझोर कर रख दिया है.

    वहां निवास करने वाले हिंदू समाज के गरीब, दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा वर्ग के महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों सहित अन्य मजलूम लोगों पर वहां के कट्टरपंक्तियों द्वारा जानलेवा हमला किया जा रहा है. उनके घर, दुकानों, मंदिरों सहित अन्य में तोड़– फोड़, आगजनी किया गया और भारी क्षति पहुंचाया गया.

    इन हमलों में कुछ बेकसूर लोगों की जान भी चली गई. स्थिति इतनी भयावह है हो गई है कि पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद जिले से हिंदू समाज के लोगों को अपने घर छोड़कर अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर छिपकर शरण लेनी पड़ रही है.

    वहां की पुलिस प्रशासन भी हमलावरों के सामने नतमस्तक है. इन सबके बीच वहां की ममता बनर्जी सरकार चुप चाप बैठ कर हिंदू समाज की बर्बादी का तमाशा देख रही है. यह साफ प्रतीत हो रहा है की बंगाल के कट्टरपंथियों को बंगाल की सरकार का शह प्राप्त है.

    दिन प्रतिदिन हिंसा की बढ़ती घटनाओं से पश्चिम बंगाल में हिंदू समाज का जीवन व्यतीत करना दुश्वार हो गया है. पड़ोसी देश बंगलादेश के कट्टरपंथी संगठन इन घटनाओं के मुख्य साजिशकर्ता है. यदि इस गंभीर विषय पर जल्द बड़ा कदम नहीं उठाया गया तो पश्चिम बंगाल में भड़की आग पूरे देश में फैलेगी.

    जनता दल (यूनाइटेड) नेताओं ने राष्ट्रपति से मांग कि यथाशीघ्र पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की कार्रवाई करें और पश्चिम बंगाल में पूर्ण रूप से राष्ट्रपति शासन लागू कर वहां की विधि व्यवस्था को अपने हाथों में ले और कट्टरपंथियों और हमलावरों पर कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर वहां हिंदू समाज को बचाने, पुनर्वास करवाने और हिंसाग्रस्त क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने की पहल करें.

    इस दौरान मुख्य रूप से जदयू महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जिला महामंत्री हरे राम सिंह, जिला उपाध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव, अशोक सिंह, दुर्गा राव, भास्कर मुखी, असीम पाठक, जिला मंत्री कन्हैया ओझा, मृत्युंजय सिंह, विकास साहनी, प्रेम सक्सेना जिला प्रवक्ता आकाश शाह, विनोद सिंह, नीरज सिंह, प्रकाश कोया, राजेश मुखी, विजय सिंह, प्रवीण सिंह अर्जुन यादव, गौतम धर, बबलू कुमार, चुन्नु भूमिज, लालू गॉड, शमशाद खान, विनय सिन्हा, सुजीत झा, मनोरंजन कुमार, मनोज गुप्ता, दीपक गॉड, मांकेश्वर चौबे, राजन कुजूर, दर्शन सिंह, नीरज साहू, सुशील शर्मा आदि उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
    Next Article सरायकेला: दिनदहाड़े कारोबारी संजय बर्मन को गोली मारी, 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप; 24 घंटे में फायरिंग की दूसरी घटना

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.