Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला: दिनदहाड़े कारोबारी संजय बर्मन को गोली मारी, 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप; 24 घंटे में फायरिंग की दूसरी घटना
    Breaking News Headlines झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सरायकेला: दिनदहाड़े कारोबारी संजय बर्मन को गोली मारी, 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप; 24 घंटे में फायरिंग की दूसरी घटना

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला: दिनदहाड़े कारोबारी संजय बर्मन को गोली मारी, 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप; 24 घंटे में फायरिंग की दूसरी घटना

    राष्ट्र संवाद, संवाददाता

    सरायकेला जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा- डुमरा मुख्य मार्ग स्थित एसबी ट्रेडर्स के मालिक संजय बर्मन को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. घटना के बाद अपराधी मौके से भाग निकले. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें T M H पहुंचाया. जहां संजय बर्मन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घायल संजय के भतीजे यश बर्मन ने बताया कि चार की संख्या में पहुंचे बाइक सवार अपराधियों ने पहले उसके चाचा से 10 लाख की रंगदारी की मांग की. नहीं देने पर पिस्टल के बट से सर पर हमला कर दिया. भगाने के क्रम में दो गोलियां मार दी. गोलियां उसके चाचा के जांघ में लगी है. इधर घटना की सूचना पर टीएमच पहुंचे कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू ने घटना की पुष्टि की है, मगर रंगदारी की मांग को खारिज किया है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बता दे कि जिले में 24 घंटे के भीतर फायरिंग की दो घटनाएं घट चुकी है. पहली घटना शुक्रवार देर रात चांडिल थाना क्षेत्र में हुई थी, जिसमें जमशेदपुर के मानगो के एक युवक विकास सिंह को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया है. उसका भी इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है.

    10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप; 24 घंटे में फायरिंग की दूसरी घटना सरायकेला: दिनदहाड़े कारोबारी संजय बर्मन को गोली मारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में हिंदू समाज के साथ हो रही हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल में अविलंब राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर जद (यू) पूर्वी सिंहभूम ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंपा
    Next Article आम जनता को स्वच्छ जलापूर्ति पहुँचाने का कार्य नगर आयुक्त सुनिश्चित करें – आनन्द बिहारी दुबे

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.