Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्राह्मणों पर अनुराग कश्यप की टिप्पणी से विवाद, फिल्म निर्माता ने परिवार को धमकियां मिलने का किया दावा
    Headlines राष्ट्रीय

    ब्राह्मणों पर अनुराग कश्यप की टिप्पणी से विवाद, फिल्म निर्माता ने परिवार को धमकियां मिलने का किया दावा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्राह्मणों पर अनुराग कश्यप की टिप्पणी से विवाद, फिल्म निर्माता ने परिवार को धमकियां मिलने का किया दावा

    ब्राह्मण समुदाय के बारे में टिप्पणी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा होने के बाद फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने दावा किया है कि उनके परिवार और दोस्तों को ‘हत्या व बलात्कार की धमकियां’ मिल रही हैं।

    कश्यप ने एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता को जवाब देते हुए समुदाय के बारे में विवादित टिप्पणी की थी।

    शुक्रवार शाम को 52 वर्षीय फिल्म निर्माता ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक बयान पोस्ट किया, जिसमें कहा गया है कि उनकी टिप्पणी को सही संदर्भ में नहीं लिया गया।

    कश्यप ने कहा, “मैं माफी मांगना चाहता हूं, मेरी पोस्ट के लिए नहीं बल्कि उस एक पंक्ति के लिए जिसका संदर्भ से हटकर अर्थ निकाला गया और जिससे नफरत फैल रही है। कोई भी बयान या हरकत ऐसी नहीं होती जिनकी वजह से संस्कारों के ठेकेदार आपकी बेटी, परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों को बलात्कार और हत्या की धमकियां दें।”

    उन्होंने कहा, “मैंने जो कहा है, उससे पीछे नहीं हटूंगा। आप मुझे जितना गाली देना चाहें दे सकते हैं। मेरे परिवार ने कुछ नहीं कहा। अगर आप माफी चाहते हैं, तो ये लीजिए।”

    इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक अन्य पोस्ट में कश्यप ने विवादास्पद टिप्पणी का स्क्रीनशॉट साझा किया।

    कश्यप समाज सुधारकों ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले पर आधारित फिल्म “फुले” की रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय रूप से पोस्ट कर रहे हैं।

    फिल्म में अभिनेता प्रतीक गांधी ने ज्योतिबा फुले और अभिनेत्री पत्रलेखा ने सावित्री बाई फुले की भूमिका निभाई है। फिल्म पिछले सप्ताह रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    दस अप्रैल को “फुले” का ट्रेलर ऑनलाइन रिलीज होने के बाद, ब्राह्मण समुदाय के कुछ सदस्यों ने यह कहते हुए आपत्ति जताई थी कि इसमें समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है।

     

    फिल्म निर्माता ने परिवार को धमकियां मिलने का किया दावा ब्राह्मणों पर अनुराग कश्यप की टिप्पणी से विवाद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रयागराज में एक टेंट कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल के दो अधिकारी और पांच कर्मचारी झुलसे
    Next Article उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरने से चार लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भारत का ‘गोवर्धन’ मॉडल: पर्यावरण संरक्षण और भूख मुक्ति

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.