Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रयागराज में एक टेंट कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल के दो अधिकारी और पांच कर्मचारी झुलसे
    Headlines Uncategorized

    प्रयागराज में एक टेंट कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल के दो अधिकारी और पांच कर्मचारी झुलसे

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रयागराज में एक टेंट कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल के दो अधिकारी और पांच कर्मचारी झुलसे

    प्रयागराज के परेड ग्राउंड में एक टेंट कंपनी के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई जिसमें दमकल के दो अधिकारी और पांच कर्मचारी झुलसने के कारण मामूली रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। घटनास्थल पर मौजूद गोदाम में काम करने वाले राहुल नाम के व्यक्ति ने बताया कि यह गोदाम ‘लल्लू जी एंड ब्रदर्स’ का है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने कहा, ‘‘आग बुझाने के काम में दमकल की 18 गाड़ियों की मदद ली गई, जिनमें सेना की चार गाड़ियां भी शामिल हैं।’’

    उन्होंने कहा कि आग बुझाने के दौरान वह खुद, एक अन्य अधिकारी और पांच कर्मचारी मामूली रूप से झुलस गए। हालांकि, विभाग की त्वरित कार्रवाई से आस पास के कई गोदामों में रखे अरबों रुपये के माल को बचा लिया गया है।

    पांडेय ने बताया कि गोदाम में रखे चार एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया और परिसर में खड़ी दो स्कूटी जलकर खाक हो गईं। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग की विकरालता को देखते हुए हंडिया, मेजा और सोरांव से दमकल की 10 गाड़ियां बुलाई गईं और लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

    उन्होंने बताया कि गोदाम के 20 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, पुलिस उपायुक्त (नगर) अभिषेक भारती और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य के लिए समन्वय स्थापित किया।

    महाकुंभ मेले के लिए परेड ग्राउंड के काली मार्ग पर लगभग सभी टेंट कंपनी ने अपने गोदाम बनाए हैं और मेला समाप्त होने के बाद से ही टेंट आदि निकालकर इन्हीं गोदामों में रखा गया है।

     

    दमकल के दो अधिकारी और पांच कर्मचारी झुलसे प्रयागराज में एक टेंट कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल में हिंदुओं पर हमलों के विरोध में देशभर में विहिप का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राष्ट्रपति शासन की मांग
    Next Article ब्राह्मणों पर अनुराग कश्यप की टिप्पणी से विवाद, फिल्म निर्माता ने परिवार को धमकियां मिलने का किया दावा

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    रांची में नितिन नवीन का भव्य स्वागत: BJP संगठन को नई दिशा

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.