पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फेयर फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक प्रदेश मुख्यालय रांची में की गई।जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि, कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल हुए। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री ओमकार नाथ झा ने किया ।बैठक में विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि द्वारा जन वितरण समस्याओं को लेकर वृहद पैमाने पर एवं अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की गई ।अनुकंपा के लाभ को 60 साल किए जाने ,बकाया कमीशन , खाद्यान्न की कटौती ,पोस मशीन से भार मापक यंत्र (वेटिंग मशीन) को 2G से जोड़ने पर हो रही समस्याओं एवं तकनीकी गड़बड़ी के प्रति ,अन्य विभिन्न मुद्दों को लेकर खाद आपूर्ति विभाग तथा झारखंड सरकार के प्रति एक स्वर में नाराजगी व्यक्त की गई। विचार विमर्श के बाद आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा को तय करने के लिए पूरे प्रदेश से 21 सदस्यों की एक कोर कमेटी का गठन किया गया। कोर कमेटी का प्रदेश संयोजक जामताड़ा जिले के जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया एवं रांची के सुरेश प्रसाद को सह संयोजक बनाया गया।कोर कमेटी 15 दिनों के अंदर राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन हड़ताल एवं विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर के प्रदेश अध्यक्ष को रिपोर्ट देगी।उसके उपरांत समय और दिन की घोषणा की जाएगी। मंच का संचालन प्रदेश महासचिव श्री संजय कुंडू के द्वारा किया गया ।जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कुमार साव ने बताया कि जामताड़ा जिले से राज्य स्तरीय बैठक में जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया, महावीर मोदी ,महेंद्र यादव ,किशोर पांडे,कृष्णा घोषाल,रघुनाथ मंडल ,ललित पंडित , कार्तिक दत्ता,सरफुद्दीन अंसारी, रजाउल अंसारी ,पप्पू तिवारी आदि ने भाग लिया।

