अप्पू/अच्चु तिवारी जमशेदपुर में राजनीतिक रसूख रखने वाले व्यक्ति :सरयू राय
साकची स्थित हनुमान मंदिर को लेकर विधायक सरयू राय और सनातन उत्सव समिति आमने-सामने
विधायक सरयू राय ने एसएसपी को पत्र लिखकर अप्पू तिवारी के बारे में दी जानकारी
इस उम्र में सरयू राय जी जैसे लोग अनाप शनाप आरोप लगाते है ईश्वर से उनकी स्वास्थ्य लाभ कामना करते है :अप्पू तिवारी
साकची स्थित हनुमान मंदिर को लेकर विधायक सरयू राय और सनातन उत्सव समिति आमने-सामने हैं विधायक सरजू राय ने एसएसपी को पत्र लिखकर आजसू के प्रवक्ता सह मंदिर कमेटी से जुड़े अप्पू तिवारी के बारे में अपराधिक मामले की जानकारी दी उसके बाद अप्पू तिवारी ने भी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विधायक सरयू राय की पोल खोलने की चुनौती दे डाली मंदिर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और इस पूरे प्रकरण में शब्दों के जो बयान चलेंगे वे मर्यादित रहेंगे यह तो भविष्य के गर्भ में है परंतु यह तय हो गया कि अब शब्दों की गरिमा आने वाले दिनों में सारी सीमाएं को पार करेगा
विधायक सरयू राय ने वरीय पुलिस अधीक्षक,पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को पत्र लिखकर अप्पू तिवारी के संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि मुकदमा संख्या जीआर 2198/2008 में श्रीमती एस गुईन, न्यायिक दंडाधिकारी, जमशेदपुर न्यायालय के आदेश की स्व-संपुष्ट छाया प्रति आवश्यक कारवाई हेतु आपको भेज रहा हूँ. आदेश के नकल की मूल प्रति मेरे पास है. कारवाई के लिए मूल प्रति की आवश्यकता होगी तो उपलब्ध करा दूँगा.
नकल की यह मूल प्रति, जो दिनांक 15.06.2022 को कोर्ट से निकाली गई है, मुझे जमशेदपुर के किसी प्रबुद्ध नागरिक ने दिया है. यह कुल 10 पृष्ठों की है. इस आदेश की छाया प्रति आपके पूर्ववर्ती वरीय पुलिस अधीक्षक को भी सौंपी गई थी. पूर्व में इसे झारखंड के आरक्षी महानिदेशक और आरक्षी महानिरीक्षक, राँची प्रक्षेत्र को भी उपलब्ध कराई गई है. हर स्तर से कारवाई की प्रतीक्षा है. तदुपरांत यह मुझे दी गयी है।
इस न्यायिक आदेश की नकल की मूल प्रति जिन्होंने मुझे दिया है उनका कहना है कि इस मुकदमे के कागजातों को संबंधित थाना से गायब करा दिया गया है. संभवतः बर्मामाइंस और गोलमुरी थाना क्षेत्रों के अलग होने के समय ऐसा किया गया प्रतीत होता है. यह भी बताया गया है कि संबंधित अभियुक्त की पुरानी आपराधिक संलिप्तता का एक मुकदमा खूँटी में भी है, जिसके कागजात थाना और कोर्ट से गायब करा दिये जाने की आशंका है.
मैं ये कागजात आपको इसलिए भेज रहा हूँ कि आप इसे अपने स्तर से सत्यापित करें. यदि पूर्ववर्ती वरीय पुलिस अधीक्षक समय अथवा आरक्षी महानिदेशक और राँची प्रक्षेत्र के आरक्षी महानिरीक्षक के निर्देशानुसार इस बारे में कोई कारवाई आपके कार्य ालय स्तर से अथवा आपके कार्यालय के निर्देशानुसार संबंधित थाना स्तर से हुई है तो उसका संज्ञान भी कृपया लेंगे. अभियुक्त को बुलाकर भी उनसे इस मुकदमे में प्रगति के बारे में जानकारी ली जा सकती है.
चुंकि इस मामले से संबंधित अभियुक्त श्री अभय तिवारी उर्फ अप्पू/अच्चु तिवारी जमशेदपुर में राजनीतिक रसूख रखने वाले व्यक्ति हैं, सुरक्षा एजेंसी का कारोबार भी चलाते हैं और एक मंदिर निर्माण विवाद में भी बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं, इसलिए जमशेदपुर के जनमानस में इनके दबंग व्यक्तित्व के मद्देनजर इस मामले में विधिसम्मत कारवाई करेंगे तथा कारवाई के फलाफल से मुझे भी अवगत कराने का कष्ट करेंगे.
इस उम्र में सरयू राय जी जैसे लोग अनाप शनाप आरोप लगाते है ईश्वर से उनकी स्वास्थ्य लाभ कामना करते है :अप्पू तिवारी
अप्पू तिवारी ने सरयू राय के द्वारा लिखी गई पत्र के आलोक में बयान जारी कर बताया कि सौदेबाजी में फेल हुए विधायक द्वारा आरोप लगा मुंह बंद कराने का प्रयास किया गया था और मुझे पूर्व में भी इसकी आशंका थी , मेरे ऊपर लगे सारे मामले माननीय न्यायलय में लंबित है और विचाराधीन है हर जांच को तैयार हूं और अगर जरूर पड़ी तो जेल जाने को भी तैयार रहूंगा लेकिन सरयू राय जैसे भ्रष्ट नेता जो स्वय सौदेबाज के सौदागर है, लेकिन आप बलात्कारियों को सरंक्षण दिए है उसका क्या करेंगे , इसपर भी अपनी स्थिति साफ करे ।
साथ ही अप्पू तिवारी ने कहा की आप से बड़ा दबंग कौन है जो कई बलात्कारियों को संग में लेकर घूमते है आपके भी रंगीन इतिहास के पन्ने है मेरे पास जल्द ही पर्दाफाश करूंगा , आप जैसे लोग मंदिर के जमीन कब्जाने की बात भी ऑडियो के रूप में है इसे भी जल्द सार्वजनिक करूंगा ।
अप्पू तिवारी ने कहा की गांव से शहर से लेकर गांव तक के आपके रंगीन मिजाज की फाइल भी मेरे पास है आप हिंदू और हिंदुत्व से नही सकते है तो मिथ्या आरोप लगा सुर्खिया बटोरना चाहते है ।
सरयू राय जी यह भी बताएं की किस योग्यता के आधार पर अपने परिवार की बहु को टाटा कंपनी में नौकरी दिलाए है इस योग्यता के शहर में कोई और नहीं था क्या इसका भी खुलासा करिए कौन सा व्यवसाय है जिससे राय बिल्ला खड़ा हो गया , उक्त महिला का भी नाम बता दीजिए जिसका 18 एकड़ जमीन हड़प कर रखे है इसका भी खुलासा कर दीजिए पद का दुरुपयोग कर आप सत्ता में मलाई खाने वाले पहले और आखिरी व्यक्ति है आप

