Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना को काबू करने पीएम मोदी के मंत्र ट्रेक, ट्रेस और ट्रीटमेंट पर ध्यान दें राज्य सरकारें: मनसुख मांडविया
    Breaking News

    कोरोना को काबू करने पीएम मोदी के मंत्र ट्रेक, ट्रेस और ट्रीटमेंट पर ध्यान दें राज्य सरकारें: मनसुख मांडविया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2023Updated:April 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज शुक्रवार को एक रिव्यू मीटिंग ली है. स्वास्थ्य मंत्री की मीटिंग में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री शामिल हुए. बैठक में सभी राज्यों को भी कोरोना के बढ़ते मामलों पर ध्यान देने की बात कही गई है और साथ में अस्पतालों को इसके लिए तैयार रहने को कहा गया है.

     

     

     

    केंद्र सरकार ने राज्यों को इस बात का वादा किया है कि कोरोना की रोकथाम में प्रयोग की जाने वाली सभी तरह की बुनियादी सुविधाएं केंद्र सरकार राज्यों को मुहैया करवाएगी. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के मंत्र ट्रेक ट्रेस और ट्रीटमेंट को दोहराया है और कहा है कि इस पर ध्यान दें.

    स्वास्थ्य मंत्री मंसुख मांडविया ने कोरोना पर पहले भी मीटिंग की है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमें घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि एहतियात बरतने की जरूरत है. स्वास्थ्य मंत्री ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि आईसीयू बेड, ऑक्सीजन सप्लाई और अन्य जरूरी एक्वीपमेंट्स की सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है. इनके अलावा कोरोना के हालात पर साप्ताहिक रिव्यू मीटिंग भी की जा रही है.

     

     

     

    गौरतलब है कि देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में 13 प्रतिशत का उछाल देखा गया है. गुरुवार को 5,335 केस सामने आए थे. 24 घंटे में 14 कोरोना मरीजों की मौत भी हो गई है. इसके साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा 5,30,943 पर पहुंच गया है. महाराष्ट्र में तीन मौतें और कनाज़्टक-राजस्थान में दो-दो मौतें दर्ज की गई हैं. इनके अलावा दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और पंजाब में एक-एक मरीज की मौत हुई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 5 चयनित मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कल 8 अप्रैल को निशुल्क लेंस लगाया
    Next Article झारखंड समेत कई राज्यों में बढ़ी कोरोना की रफ्तार

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.