झारखंड समेत कई राज्यों में बढ़ी कोरोना की रफ्तार
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 803 नए केस,
केंद्रीय मंत्री ने बुलाई स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक
बैठक में शामिल हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
झारखंड में 12 नए कोरोना केस मिले हैं
मुकेश रंजन संवाददाता
रांची: झारखंड में करीब पांच महीने बाद अब एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की हाफ सेंचुरी लगी है। राज्य में 31 अक्टूबर को कोरोना संक्रमितों के 52 संक्रमित मरीज थे। धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम होते गए । इस वर्ष जनवरी 2023 में 23 जनवरी तक राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या शून्य हो गई थी। इसके बाद फिर एक्के- दुक्के केस मिलना शुरू हुआ। 18 मार्च 2023 को राज्य में कोरोना के 10 एक्टिव केस हो गए थे । जो 19 मार्च को बढकर 11 संक्रमित मरीज हो गए। दो सप्ताह पूर्व लगभग हर दिन राज्य के अलग- अलग जिलों में केस मिलना शुरू हुआ है। वही 05 अप्रैल को कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 51 हो गयी।
किस राज्य में कितने केस मिले :-
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 803 नए केस सामने आए। जबकि तीन मरीजों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में 102 कोरोना के नए केस मिले । वहीं एक भी मौत नहीं हुई। राजस्थान में बीते 24 घंटों में 100 नए केस सामने आए हैं। राज्य में कोरोना के मामलों में तेजी के मद्देनजर खांसी-जुकाम और बुखार जैसे लक्षणों के दिखाई देने पर कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में भी गुरुवार को कोरोना के 367 नए केस मिले और एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई। झारखंड में 12 नए कोरोना केस मिले हैं। हरियाणा में कोविड-19 के 318 नए मामले सामने आए।

