Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा, साकची: 50वें रामनवमी महोत्सव का भव्य आयोजन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड

    श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा, साकची: 50वें रामनवमी महोत्सव का भव्य आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा, साकची: 50वें रामनवमी महोत्सव का भव्य आयोजन

    संस्था श्री श्री बाल मन्दिर, इस वर्ष अपनी स्वर्ण जयन्ती मना रही है। 1976 में बाल मंदिर की स्थापना हुई थी, और इस वर्ष सनातन गौरव के 50 वर्ष बाल मंदिर कमिटी मनाएगी ।

    उन्होंने बताया की इस वर्ष रामनवमी महोत्सव धूमधाम से बाल मंदिर द्वारा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा की इस वर्ष 07 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस बार कई आकर्षण देखने का मौका जमशेदपुरवाशियों को मिलेगा। अयोध्या में जिस प्रकार प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बना है ठीक उसी प्रकार का प्रारूप साकची झंडा चौक में बन कर तैयार है एवं भव्य राम लल्ला की प्रतिमा का भी दर्शन जमशेदपुर की जनता करेगी।

    बुधवार 02 अप्रैल को संध्या 06:00 बजे रामनवमी महोत्सव का विधिवत उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास करेंगे, साथ ही हिन्दू समाज का परचम लहराने वाली विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का सम्मान समारोह आयोजित होगा।
    गुरुवार 03 अप्रैल को संघ्या 08 बजे से भव्य भजन संघ्या का आयोजन होगा, भजनों की प्रस्तुति देने के लिए लोकप्रिय भजन सम्राट शुभम रूपम कोलकाता को आमंत्रित किया गया है साथ ही उनका साथ स्थानीय भजन गायक श्री अनुभव अग्रवाल एवं लिपू शर्मा देंगे एवं कोलकाता से केवीआर म्यूजिकल ग्रुप को आमंत्रित किया गया है।

    शुक्रवार 4 अप्रैल को भव्य दीप उत्सव एवं प्रभु श्री राम का महाआरती होगा। स्थानीय कलाकारों के द्वारा साकची बाजार के हृदय स्थल झंडा चौक पर रंगोली के माध्यम से प्रभु श्रीराम का चित्र बनाया जाएगा। जिस प्रकार गंगा मैया का आरती बनारस में होता है, वहीं के पुरोहितों के द्वारा साकची झंडा चौक पर प्रभु श्री राम का महाआरती होगा।

    शनिवार 05 अप्रैल को संघ्या 05 बजे से बाल हनुमान सजाओं प्रतियोगिता एवं अमित अघोड़ी आर्ट ग्रुप सोनीपत के द्वारा मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

    शनिवार 06 अप्रैल को रामनवमी के पावन अवसर पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन होगा. शोभा यात्रा साकची झंडा चौक से आरंभ होकर साकची छेत्र का भ्रमण करेगी। शोभा यात्रा में विशेष आकर्षण के रूप में आकर्षण झांकिया, भव्य आतिशबाजी, राम दरबार, हैरतअंग्रेज खेलों का प्रदर्शन, 65 दल के डंका की टीम सहित कई आकर्षक प्रस्तुतियां होगी।

    सोमवार 07 अप्रैल को विसर्जन दशमी जुलूस संघ्या 04 बजे निकाला जाएगा। इस वर्ष बाल मंदिर द्वारा पूरा साकची को भगवा बजरंगबली के पताको से सजाया गया है,एवं चन्दननगर के कारीगरों द्वारा आकर्षक विद्युत सज्जा जमशेदपुरवाशियों का मनमोह रही है। राम दरबार के रूप में पुष्पक विमान (वाल्मीकि रामायण के अनुसार पुष्‍पक विमान मोर जैसी आकृति का आकाशचारी विमान, जो अग्‍नि-वायु की समन्‍वयी ऊर्जा से चलता है) स्थापित किया गया है।
    बाल मंदिर अखाड़ा विगत 50 वर्षों से रामनवमी महोत्सव का आयोजन करती आ रही है. जमशेदपुर के शांतिप्रिय जनता का सहयोग, स्नेह हमेशा मिलता आया है. समिति से सुमन अग्रवाल ने जमशेदपुरवासियों धर्मप्रेमी बंधुओं एवं रामभक्तो से महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

    श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा साकची: 50वें रामनवमी महोत्सव का भव्य आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में अंधविश्वास: डायन प्रथा और ओझागुणी के खिलाफ शिक्षा की जरूरत
    Next Article ऑल झारखंड ड्राइवर महासंघ द्वारा जागरूकता बैठक का आयोजन, जिला कमेटी गठन पर हुई चर्चा

    Related Posts

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    August 31, 2026

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    August 30, 2026

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    August 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    खरकई खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर, आदित्यपुर में बाढ़ का खतरा बरकरार*

    दुर्गा पूजा का नोटिस लगाने पहुंचे मंदिर समिति के कैशियर पर हमला, एक गिरफ्तार

    सर्पदंश को लेकर गम्हरिया स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

    दिनेश कुमार महतो का चयन अस्सिस्टेंट प्रोफेस्सर के लिए चयन

    संस्कार प्ले स्कूल में बच्चों के बीच क्विज व चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित

    तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, मजदूर की मौत

    फिटनेस के जोश से गूंजा जादूगोड़ा, WALKATHON 2.0 में उमड़ा जनसैलाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.