Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पांच बार का चैंपियन ब्राजील भी उलटफेर का शिकार, कैमरून ने दी मात
    Breaking News Headlines खेल

    पांच बार का चैंपियन ब्राजील भी उलटफेर का शिकार, कैमरून ने दी मात

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दोहा. कतर में खेले जा रहे फुटबॉल विश्व कप में उलटफेरों का दौरा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को ग्रुप स्टेज का अंत हुआ और ये अंत भी एक बड़े उलटफेर के साथ ही हुआ. कैमरून ने बेहद कड़े मुकाबले में पांच बार की विजेता ब्राजील को 1-0 से हरा दिया. कैमरून के लिए ये विजयी गोल अतिरिक्त समय में आया. इस हार का असर हालांकि ब्राजील के विश्व कप अभियान पर नहीं पड़ा है और वह नॉकआउट दौर में पहुंचने में सफल रहा है. इसी के साथ कैमरून पहला अफ्रीकी देश है जिसने ब्राजील को विश्व कप में हराया है.

     

    इस उलटफेर के साथ ब्राजील की टीम उन दिग्गज टीमों में शामिल हो गई है जो उलटफेर का शिकार हो चुकी हैं. ब्राजील से पहले अर्जेंटीना, जर्मनी, बेल्जियम, स्पेन और फ्रांस जैसी टीमें इस विश्व कप में उलटफेर का शिकार हो चुकी हैं. कैमरून हालांकि जीत कर भी अगले दौर के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है क्योंकि दूसरे मैच में स्विट्जरलैंड ने सर्बिया को 3-2 से हरा अगले दौर का टिकट कटाया. ये दोनों मैच एक ही समय खेले गए थे.

     

    ये ब्राजील को पिछले 24 साल में विश्व कप के ग्रुपस्टेज में मिली पहली हार है. फिर भी वह अपने ग्रुप में टॉप पर रही और अगले दौर में पहुंची. अबुबकर ने ब्राजील के खिलाफ ऐतिहासिक गोल करने के बाद अपनी शर्ट उतारी और जश्न मनाने लगे. उन्होंने अपनी शर्ट मैदन पर फेंक दी. इस पर उन्हें येलो कार्ड मिला जो उनका इस मैच का दूसरा येलो कार्ड था. दो येलो कार्ड का मतलब रेड कार्ड होता है और इसलिए अबु बकर को बाहर जाना पड़ा.

     

    कैमरून ने अपने पिछले नौ विश्व कप मैच नहीं जीते थे, लेकिन अबु बकर के एक हैडर ने उसका ये सूखा खत्म किया और ब्राजील जैसी टीम को मात दी.ब्राजील को विश्व कप के ग्रुप स्टेज में हार इससे पहले 1998 में मिली थी जब उसे नॉर्वे ने 2-2 से हराया था. ब्राजील ने हालांकि सर्बिया और स्विट्जरलैंड को मात देकर राउंड-16 में जगह बना ली थी जहां उसका सामना साउथ कोरिाया से होगा.

     

    ब्राजील की टीम पहले ही अगले दौर में पहुंच चुकी थी. इसलिए कोच ने स्टार्टिंग इलेवन में जमकर बदलाव किए. उन्होंने नौ बदलावों के साथ टीम को उतारा. नेमार चोट के कारण पहले ही बाहर चल रहे हैं. एलेक्स टेलेस भी चोट के कारण बाहर हो गए थे. दोनों टीमों ने इस मैच में कई मौके बनाए लेकिन उन्हें अंजाम तक नहीं पहुंचा सकीं. ब्राजील ने खासकर ज्यादा मौके बनाए भी और उन्हें जाया भी किया.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेयर ट्रांसप्लांट के बाद सीआईडी के ‘दया’ का छलका दर्द
    Next Article सांसद बदरुद्दीन अजमल ने दिया विवादित बयान: कहा- हिंदू शादी से पहले रखते हैं 2-3 बीवियां

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.