Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्राजील वर्ल्ड कप से बाहर, क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से दी शिकस्त
    Breaking News Headlines खेल

    ब्राजील वर्ल्ड कप से बाहर, क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से दी शिकस्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कतर में हो रहे फीफा वर्ल्ड कप रोमांच की तरफ बढ़ता जा रहा है. ऑफ-16 मुकाबले 9 दिसंबर को खत्म हो चुके हैं. वहीं, पहला क्वार्टरफाइनल मुकाबला ब्राजील और क्रोएशिया के बीच हुआ. इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. पहले 90 मिनट में कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी. हालांकि, मैच के दूसरे हाफ में ब्राजील काफी आक्रामक दिखाई दिया. लेकिन क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच दीवार की तरह खड़े रहे और ब्राजील की सारी कोशिशों को नाकाम कर दिया.

     

    90 मिनट बाद 15-15 मिनट के दो हाफ हुए. जिसमें पहले ही हाफ में ब्राजील के दमदार खिलाड़ी नेमार ने लिवाकोविच की दीवार को तोड़ दिया और पहला गोल दाग दिया. लेकिन क्रोएशियाई टीम इतनी आसानी से हार मानने वालों में से नहीं थी. वहीं, मैच की समाप्ति में जब 4 मिनट बाकी थे तब क्रोएशिया ने वापसी की. ब्रूनो पेट्कोविच ने 117वें मिनट में बेहतरीन गोल कर ब्राजील को हैरान कर दिया. इस गोल के बाद मुकाबला पेनल्टी शूट तक पहुंच गया. जिसमें लिवाकोविच एक बार नंबर-1 टीम के सामने दीवार बन गए और क्रोएशिया ने इस मुकाबले को पेनल्टी में 4-2 से जीत लिया.

     

    नेमार ने 15 मिनट के पहले हाफ में गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी थी. इसी गोल के साथ उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 77 गोल पूरे कर लिए हैं. उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल कर ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले की बराबरी कर ली है.

     

    नेमार के संन्यास की खबर से हिले फैंस
    ब्राजील फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है. क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में नेमार से सजी टीम को बाहर का रास्ता दिखाया. इस हार के बाद ब्राजील में खलबली मच गई है. हार के तुरंत बाद ब्राजील के कोच टिटे ने इस्तीफा दे दिया है, मगर ब्राजील में मची ये हलचल बस कोच की वजह से ही नहीं है, बल्कि नेमार के कारण भी है. नेमार इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले रहे हैं, ये बात दुनिया के हर कोने में होनी शुरू हो गई और नेमार के संन्यास की बात शुरू होने के पीछे वजह भी उनका बयान ही है. क्रोएशिया से मिली हार के बाद नेमार बुरी तरह से टूट गए. वो मैदान पर ही फूट फूट कर रोने लगे थे. टीम के साथियों ने उन्हें मैदान पर संभाला. इसके बाद नेमार ने ही अपने भविष्य को लेकर बयान दिया. उन्होंने फिर से ब्राजील के लिए खेलने के अपने कमिटमेंट से इनकार कर दिया है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकतंत्र की सार्थकता साबित करने वाले परिणाम
    Next Article 24 साल छोटी एक्ट्रेस को सलमान खान कर रहे हैं डेट? अगली दो फिल्मों के लिए भी कर लिया साइन

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.