Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 24 साल छोटी एक्ट्रेस को सलमान खान कर रहे हैं डेट? अगली दो फिल्मों के लिए भी कर लिया साइन
    Breaking News Headlines सिनेमा

    24 साल छोटी एक्ट्रेस को सलमान खान कर रहे हैं डेट? अगली दो फिल्मों के लिए भी कर लिया साइन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग में बिजी हैं. सलमान की हर फिल्म का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है. फैंस उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानने के लिए भी काफी एक्साइटेड रहते हैं. सलमान भी कभी अपनी लव लाइफ तो कभी शादी के सवालों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं. अब बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि सलमान को उनकी नई पार्टनर मिल गई है और वह उनके साथ रिलेशनशिप में हैं.

     

    वैसे ये पहली बार नही है, सलमान का नाम अक्सर कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा जा चुका है. लेकिन उनका रिश्ता कभी शादी तक नहीं पहुंच पाया. ऐसे में खबर आ रही है कि सलमान इन दिनों अपने से 24 साल छोटी एक एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान जिस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि उनके साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जानÓ में नजर आने वाली उनकी को-स्टार पूजा हेगड़े हैं. कहा तो ये भी जा रहे है कि सलमान के प्रोडक्शन हाउस ने पूजा को आने वाली 2 फिल्मों के लिए भी साइन भी कर लिया है.

     

    उमैर संधू के ट्वीट से हुआ खुलासा

    उमैर संधू के एक ट्वीट ने फिल्मी गलियारों में हलचल मचा दी है. ये खबर पाकर हर कोई हैरान है कि सलमान को फिर से प्यार हो गया है. उमैर की मानें सलमान खान और पूजा हेगड़े एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अपने ट्वीट में उमैर ने लिखा, ब्रेकिंग न्यूज- टाउन में आया नया कपल, मेगा स्टार सलमान खान को पूजा हेगड़े से प्यार हो गया है. पूजा को सलमान के प्रोडक्शन हाउस ने 2 फिल्मों के लिए भी साइन भी किया है. दोनों साथ में काफी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. इस बात को सलमान के करीबी ने कंफर्म किया है.

     

    सलमान खान इन फिल्मों में आएंगे नजर

    सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करती हैं. 300 करोड़ के क्लब में 4 फिल्में तो सलमान खान की हैं. लेकिन उनकी हालिया फिल्में अंतिम और राधे टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. बात अगर सलमान खान की आने वाली फिल्मों की करें तो जल्द ही वह किक 2, किसी का भाई किसी की जान और नो एंट्री के सीक्वल में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा शाहरुख खान की पठान में भी वह कैमियो करने वाले हैं. लेकिन फैंस उनकी टाइगर 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

     

    बता दें कि बात अगर पूजा हेगड़े की करें तो वह साउथ सिनेमा का जाना पहचाना चेहरा हैं. ऋतिक रोशन के साथ उन्होंने फिल्म मोहनजोदाड़ो से एक्टिंग करियर शुरू किया था. जल्द पूजा, सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान और रणवीर सिंह की सर्कस में नजर आने वाली हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्राजील वर्ल्ड कप से बाहर, क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से दी शिकस्त
    Next Article चेन्नई एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द, हो रही भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.