खटिक समाज ने धर्मेन्द्र सोनकर के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर किया भव्य स्वागत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: अखिल भारतीय खटिक समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर धर्मेन्द्र सोनकर का खटीक समाज जमशेदपुर की ओर से शास्त्रीनगर, कदमा स्थित उनके आवासीय कार्यालय में स्वागत किया गया। इस मौके पर आयोजित बैठक में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि समाज की शैक्षणिक व आर्थिक मजबूती के लिए राजनीतिक भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक में समाज के वर्तमान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा हुई।

सोनकर ने घोषणा की कि जल्द ही सभी जिलों में संगठन विस्तार को लेकर बैठकें आयोजित की जाएंगी। अखिल भारतीय खटिक समाज के बैनर तले आयोजित जमशेदपुर की इस पहली बैठक में मुख्य रूप से श्री राधेश्याम सोनकर , रामखेलावन सोनकर , दिलीप सोनकर , राजन सोनकर ,रतन सोनकर अन्य उपस्थित थे

