पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन ने किया मुसाबनी प्रखंड का दौरा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला पूर्व मंत्री स्व रामदास सोरेन जी के पुत्र व घाटशिला विधानसभा के भावी विधायक सोमेश सोरेन शाम को सुरदा क्रोसिंग पहुंचे ।
इस दौरान सुरदा क्रोसिंग स्थित लोहिया भवन में झामुमो मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन के नेतृत्व में झामुमो नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा घाटशिला विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी श्री सोमेश सोरेन का पुष्प गुच्छ एवं फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर दिशोम जाहेरगाढ़ कमेटी के सचिव सुभाष मुर्मू , सोमाय टुडू मास्टर लोबीन सबर झामुमो नेता गौरांग माहली हरीश भकत, झामुमो नेता काली पद गोराई बेनासोल पंचायत अध्यक्ष गणेश टुडू सुरदा पंचायत अध्यक्ष बासु सोरेन झामुमो नेता संजीवन पातर कानू टुडू धानो मुर्मू मितेश हांसदा अमन मुर्मू बिराम मुर्मू शिवराज सोरेन चांदूराम टुडू कमल भट्टाचार्य समेत कई लोग मौजूद थे।


