दिव्यांग दुलाल मंडल के चिकित्सकीय सहयोग को उठी समाज की हाथ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पोटका प्रखंड अंतर्गत टांगराईन पंचायत के पूटलुपुंग गांव निवासी दिव्यांग एवं बेसहारा दुलाल मंडल के चिकित्सा हेतु सूंढी समाज उत्थान समिति पोटका सह राजनगर के बैनर तले आज शुक्रवार को नगद चौदह हजार आठ सो रूपया उनके माता श्रीमती मुकुल मंडल के हाथों दी गई। हालांकि दुलाल मंडल के निजी अकाउंट में इंडिविजुअल समाज के कई महानुभावों ने क्यूआर कोड के माध्यम से आठ हजार पांच सौ रुपया दिया जा चुका है। ये चंदे की रकम एक मुस्त उन्हें नगद दी गई। समाजसेवी अचिंतम गुप्तो के द्वारा उनके पिता को कंबल भेंट की गई।
मौके पर उपदेष्टा समिति के लखन चंद्र मंडल, जगत जीवन मंडल, सदस्य आशुतोष मंडल,, संदीप मंडल, सूंढ़ी समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष सौमेन मंडल, सचिव उज्वल कुमार मंडल व समाजसेवी अचिंतम गुप्तो उपस्थित थे।

