Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हाईकोर्ट में जनहित याचिका के बाद जिला प्रशासन हरकत में
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हाईकोर्ट में जनहित याचिका के बाद जिला प्रशासन हरकत में

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 9, 2026Updated:January 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हाईकोर्ट में जनहित याचिका के बाद जिला प्रशासन हरकत में

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका।  आरटीआई एक्टिविस्ट व समाजसेवी सिर्मा देवगम द्वारा झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर किये जाने के बाद प्रशासन की नींद खुली है। उन्हें सड़क सुरक्षा सप्ताह की याद आई।  सड़क सुरक्षा सप्ताह के बहाने  प्रशासन अब हर दिन सड़क पर निकल कर ओवरलोडिंग वाहनों की जांच कर रही है। बता दें कि ओवरलोडिंग पर रोक लगाने की मांग को लेकर समाजसेवी सिर्मा देवगम ने 2 दिसम्बर 2025 को  रांची हाइकोर्ट में पीआईएल दायर की है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता जैद इमाम के माध्यम से दायर इस जनहित याचिका में श्री देवगम ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक को पक्षकार बनाया गया है। उन्होंने जनहित याचिका में कहा है कि जमशेदपुर से उड़ीसा, हाता, चाईबासा, चक्रधरपुर,मुसाबनी,डुमरियाा, घाटसिला, बहरागोड़ा,चाकुलिया  सहित अन्य जगहों के लिए चलनेवाली छोटी बड़ी सवारी गाड़ियों में खुलेआम क्षमता से अधिक यात्री बैठाए जाते हैं।  पिछले 8-9 महीनों में ओवरलोडिंग के कारण वाहनों के पलटने की 200 से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है और दर्जनों यात्री घायल हुए हैं। बस के अंदर जगह नहीं मिलने पर यात्रियों को भेड़ -बकरियों की तरह छत और बस की सीढ़ीयों पर बैठा दिया जाता है। थोड़ी सी चूक या असंतुलन यात्रियों की जान पर भारी पड़ सकती है, लेकिन अधिक कमाई के लालच में वाहन संचालक यात्रियों की सुरक्षा को नजर अंदाज कर रहे हैं। समाजसेवी सिर्मा देवगम ने याचिका में यह भी कहा है कि उन्होंने जिले के परिवहन पदाधिकारी, उपायुक्त , वरीय पुलिस अधीक्षक और कोल्हान के पुलिस उपमहानिरीक्षक से ओवरलोडिंग पर रोक लगाने की मांग की थी,लेकिन जब कोई पहल नहीं हुई तो मजबूर होकर हाइकोर्ट में पीआईएल दायर की है।

    हाईकोर्ट में जनहित याचिका के बाद जिला प्रशासन हरकत में
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमृत भारत योजना मे शामिल बड़बिल रेलवे स्टेशन ट्रेनो के लेटलतीफी के कारण विरान पड़ा है।
    Next Article दिव्यांग दुलाल मंडल के चिकित्सकीय सहयोग को उठी समाज की हाथ

    Related Posts

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    July 11, 2026

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    July 11, 2026

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.