Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में लगाए जाएंगे छह सीलिंग पंखे
    कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में लगाए जाएंगे छह सीलिंग पंखे

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में लगाए जाएंगे छह सीलिंग पंखे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में सीलिंग पंखे नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं एवं धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए छह सीलिंग पंखे उपलब्ध कराए गए हैं। पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा के आग्रह पर बेब इंटरनेशनल एवं नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के मालिक रवि सिंह जॉली ने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को छह सीलिंग पंखे उपलब्ध कराए।

    गुरुद्वारा परिसर में नया शेड बनने के बाद से यहां पंखों की कमी महसूस की जा रही थी। विशेषकर गर्मी के दिनों में धार्मिक अनुष्ठान, कीर्तन, सामाजिक कार्यक्रम एवं अन्य आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों द्वारा पिछले कई महीनों से शेड में पंखे लगाने की मांग की जा रही थी। अब छह सीलिंग पंखे उपलब्ध होने से जल्द ही श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

    पंखे उपलब्ध कराए जाने पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी एवं स्थानीय लोगों ने पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा तथा रवि सिंह जॉली के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि जनसुविधा से जुड़े ऐसे कार्यों से धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।

    इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य उमेश पांडे, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान बलकार सिंह, जोगिंदर सिंह, अमृत कौर, जगदीप कौर, मनजीत कौर, जसविंदर कौर, सुखविंदर कौर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

    गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में लगाए जाएंगे छह सीलिंग पंखे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर समीक्षा बैठक, जाम वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस
    Next Article पोटका में अवैध बालू परिवहन का खुलासा, 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त

    Related Posts

    टंडवा में हाईवा वाहन चोरी, मालिक ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

    October 11, 2026

    55 वर्षों से मां दुर्गा की आराधना करा रहे पंडित शक्ति पोदो मजूमदार, भक्ति और समर्पण की मिसाल

    October 11, 2026

    संस्था के नाम पर बैठक और चंदा वसूली करने पर होगी कानूनी कार्रवाई, मां रंकिणी घाट समिति ने जारी किया नोटिस

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    favorite rest recheck article 772392

    टंडवा में हाईवा वाहन चोरी, मालिक ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

    55 वर्षों से मां दुर्गा की आराधना करा रहे पंडित शक्ति पोदो मजूमदार, भक्ति और समर्पण की मिसाल

    संस्था के नाम पर बैठक और चंदा वसूली करने पर होगी कानूनी कार्रवाई, मां रंकिणी घाट समिति ने जारी किया नोटिस

    महिला रेलकर्मियों ने अयोध्या में किए राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

    योगी की अखिलेश को चुनौती, बोले अयोध्या से दोनों लड़कर आजमा लें किस्मत

    चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप, कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी

    देल्हो घाटी में फ्लाई ऐश लदे हाइवा ने ब्रेकडाउन कोयला वाहन में मारी टक्कर, चालक घायल

    सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    गोल्ड मेडल गले में, ट्रॉली हाथों में: आखिर खिलाड़ियों के सम्मान में सिस्टम पीछे क्यों?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.