Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दोलमाबेड़ा में जमीन पर बैठकर उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की पीड़ा, एम्बुलेंस से लेकर मोबाइल टावर तक समाधान का भरोसा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दोलमाबेड़ा में जमीन पर बैठकर उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की पीड़ा, एम्बुलेंस से लेकर मोबाइल टावर तक समाधान का भरोसा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दोलमाबेड़ा में जमीन पर बैठकर उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की पीड़ा, एम्बुलेंस से लेकर मोबाइल टावर तक समाधान का भरोसा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मुसाबनी।उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दोलमाबेड़ा गांव का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उपायुक्त का स्वागत किया। उपायुक्त ने दोलमाबेड़ा, बोकसीकली, कुंदाबेड़ा, आंबाजुड़ी, गुंडीबेला एवं बालूबासा टोला के ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

    ग्रामीणों ने मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं को समय पर एम्बुलेंस अथवा ममता वाहन नहीं मिलने की समस्या उठाई, जिस पर उपायुक्त ने फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के लिए एचसीएल के सीएसआर फंड से एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर अंचलाधिकारी को मोबाइल टावर हेतु स्थल चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया। जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में विलंब की शिकायत पर पंचायत सचिव का वेतन रोकने का निर्देश भी उपायुक्त ने दिया।

    संवाद के क्रम में उपायुक्त ने टोला के दो अनाथ बच्चों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और सरकार की स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत बेहतर शिक्षा के लिए अगले सत्र में नेताजी सुभाष विद्यालय में नामांकन एवं छात्रावास भेजने हेतु उनके अभिभावक को प्रोत्साहित किया। भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने दोलमाबेड़ा झरना का भी अवलोकन किया।

    ग्रामीणों ने मिनी आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना, दोलमाबेड़ा झरना को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, दोलमाबेड़ा–बेकसिकली–गुंडीबेड़ा के बीच पीसीसी पथ निर्माण, आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं को भी रखा। उपायुक्त ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए हर संभव समाधान और सहयोग का भरोसा दिलाया।

    मौके पर पंचायत के मुखिया श्री पोरमा बानरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    एम्बुलेंस से लेकर मोबाइल टावर तक समाधान का भरोसा दोलमाबेड़ा में जमीन पर बैठकर उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की पीड़ा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरनडीह में पोटका विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर ट्रैफिक सिग्नल चालू किया करनडीह चौक पर अब नहीं लगेगा घंटों जाम 
    Next Article डी.ए.वी. विद्यालय, बोलानी में विद्यार्थियों के बीच स्कूल ड्रेस का वितरण

    Related Posts

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    सरायकेला मौसीबाड़ी में दिखे विष्णु के भव्य अवतार

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.